Bharat Express DD Free Dish

दिल जीत लिया! हनी सिंह ने गरीब बच्चों को कुछ ऐसे बांटी मुस्कान, सड़क पर रोकी कार और किया नेकी का काम

Honey Singh In Sector 63 Noida: संगीत की दुनिया के मक्खन दिल हनी सिंह नोएडा के सेक्टर 63 पहुंचे. यहां उन्होंने एक ऐसा नेकी का काम कर दिया की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

Honey Singh In Sector 63 Noida

नोएडा सेक्टर 63 में हनी सिंह

Honey Singh In Sector 63 Noida: संगीत की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो सिर्फ अपने गानों से ही नहीं, बल्कि अपने नेक कामों से भी फैंस का दिल जीत लेते हैं. रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह उन्हीं में से एक हैं. अपने गानों से पार्टियों में जान डालने वाले हनी सिंह ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है, जिसने उनकी शख्सियत का एक और खूबसूरत पहलू दिखाया है. नोएडा में हनी सिंह ने सड़क किनारे बैठे कुछ गरीब बच्चों को देखा और अपनी गाड़ी रोककर उन्हें पास के रेस्टोरेंट में खाना खिलाया. इस छोटी सी पहल ने उन बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान लाई, वो किसी भी सुपरहिट गाने से बढ़कर थी.

रैपर सिंगर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. उनके गानों से लेकर लोग उन्हें पर्सनल तौर पर भी काफी पसंद करते हैं. हनी सिंह ने अपने जीवन का कई साल दिल्ली में बिताया है, उनका बचपन भी यहीं बीता है. हाल ही में वह नोएडा आए हुए थे. सेक्टर 63 घूमते समय उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.

नोएडा में दिखा उनका प्यारा अंदाज (Honey Singh feeds poor kids)

हाल ही में हनी सिंह अपने दिल्ली आए, इस दौरान उन्होंने नोएडा (Honey Singh In Noida) का भी रुख किया. गाड़ी में बैठे होने के साथ सड़क के किनारे गरीब बच्चों को बैठा देखा, जिसके बाद उन्होंने अपनी कार रुकवाई और पास ही स्थित रेस्टोरेंट से उन्हें खाना खिलवाया. लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया. इसके बाद बाद बच्चों के खिलते चेहरे देखने को मिले. वहीं सड़क पर हनी सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कुछ समय के लिए सड़क में जाम लग गया.

Honey Singh In Sector 63 Noida

लोगों की भीड़ जमा

हनी सिंह नोएडा के सेक्टर 63 H ब्लॉक (Honey Singh In Sector 63 Noida) पहुंचे, बच्चों को खाना खिलाने के दौरान उनके फैंस का भी काफी जमावड़ा लग गया. नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन में हनी सिंह की एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे चक्का जाम जैसी स्थिति हो गई थी. हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्कुराते हुए बच्चों की तस्वीर भी शेयर की है. उनके इस काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड: दहेज के दरिंदों को मिलेगी सजा? पति के बाद सास, ससुर और जेठ भी गए ‘जेल’

गाने को लेकर है चर्चा (Honey Singh Career)

हनी सिंह के करियर की बात करें, तो उन्होंने कई सारे कमाल के गाने दिए हैं. हालांकि, बीच में अपनी तबीयत की वजह से लोगों के बीच से गायब हो गए. लेकिन फिर उन्होंने कमाल का कमबैक किया, इतने सालों की गैर मौजूदगी के बाद भी एक्टर की फैन फॉलोइंग में कोई भी फर्क नहीं आया. हाल ही में हनी सिंह बिग बॉस फेम शहनाज गिल के साथ अपने लेटेस्ट गाने को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं.

Honey Singh In Sector 63 Noida

असल जिंदगी में हीरो हैं हनी सिंह

हनी सिंह की यह पहल यह साबित करती है कि कलाकार सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी समाज को प्रेरित कर सकते हैं. यह छोटी-सी घटना दर्शाती है कि इंसानियत का सबसे बड़ा काम जरूरतमंदों की मदद करना है. आज जहां लोग सेल्फी और दिखावे में व्यस्त रहते हैं, वहीं हनी सिंह जैसे कलाकार बिना किसी प्रचार के नेक काम करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read