Bharat Express DD Free Dish

30 सालों से इस गांव में नहीं रहते हैं एक भी पुरुष, फिर भी महिलाएं हो रही हैं प्रेग्नेंट, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों के नीचे से जमीन!

इस गांव में पिछले 30 साल से किसी भी पुरुष को कदम भी रखने की इजाजत नहीं दी गई है. ऐसा किसी धार्मिक प्रतिबंध या फिर विचारधारा के चलते नहीं किया गया है.

Umoja Village

प्रतीकात्मक तस्वीर.

दुनिया ऐसे तमाम रहस्यों से भरी हुई है. जिनके बारे में विज्ञान भी आजतक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाल पाया. इन रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में शोध और खोज कर रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं से लेकर सामाजिक विचारों के बीच सैकड़ों ऐसी जातियां और समुदाय इस धरती पर हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे. कुछ ऐसी ही उमोजा गांव (Umoja Village) से जुड़ी कहानी है, जिसके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं.

Umoja Village में रहती हैं 250 महिलाएं

दरअसल साउथ अफ्रीका में एक गांव है उमोजा (Umoja Village). जहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं. इस गांव में पुरुषों के रहने पर सख्त मनाही है. गांव में रहने वाली महिलाएं समबुरु मासाई जनजाति से संबंध रखती हैं और ये सभी महिलाएं एक समान भाषा बोलती हैं. इस गांव में पिछले 30 साल से किसी भी पुरुष को कदम भी रखने की इजाजत नहीं दी गई है. ऐसा किसी धार्मिक प्रतिबंध या फिर विचारधारा के चलते नहीं किया गया है. बल्कि इसे खुद यहां रहने वाली महिलाओं ने लागू कर रखा है. गांव में करीब 250 महिलाएं रहती हैं. उमोजा गांव घने जंगलों के बीच में बसा हुआ है. जहां जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है, लेकिन उसके बाद भी महिलाएं बिना डरे किसी भी मर्द को यहां रहने की इजाजत नहीं देती हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो का नया ‘कलेश’ वायरल, सीट के लिए महिलाओं ने किया ‘मल्ल युद्ध’; देखें वीडियो

महिलाओं के साथ अंग्रेजों ने किया था रेप

इसकी वजह जो सामने आई है वो ये है कि कई साल पहले जब यहां पर ब्रिटिश शासन था तो उन्होंने जंगल में भेड़-बकरियां चरा रहीं कई महिलाओं का रेप किया था और कई महलिाओं को मौत के घाट उतार दिया था. उसी के बाद से इस गांव की महिलाओं ने यहां पर पुरुषों के आने पर पाबंदी लगा दी थी. गांव (Umoja Village) में पुरुषों के न रहने के बाद यहां महिलाएं लगातार प्रेग्नेंट होती हैं और बच्चों को जन्म देती हैं. जिसके पीछे का कारण चौंकाने वाला है.

Umoja Village की महिलाएं कैसे हो जाती हैं गर्भवती?

जब इन महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ तो इनमें से 15 महिलाओं ने मिलकर पुरुष जाति से अलग अपनी दुनिया बनाने का फैसला किया. जहां पर पुरुषों की एंट्री पर रोक लगा दी, अब आपको बता दें कि यहां की महिलाएं गर्भवती कैसे हो जाती है, तो इसमें कोई ऐसा चमत्कार नहीं होता है, बल्कि रात के अंधेरे में गांव (Umoja Village) के बाहर जंगल में चोरी-छिपे पुरुष आते हैं. जिसके बाद महिलाएं अपनी पंसद के मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है. बाद में जब महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो पुरुषों से सारे रिश्ते खत्म कर लेती है और बच्चे को जन्म देने के बाद खुद ही उसकी परवरिश करती हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read