Urdu Conclave 2026

Bigg Boss 19: हाईएस्ट पेड टीवी एक्टर से लेकर आलीशान प्रॉपर्टी तक, जानें बिग बॉस 19 के कंटेसटेंट गौरव खन्ना के बारे में

बिग बॉस 19, अगस्त महिने के 24 तारीख से शुरू हो चुका है जिसमें कई नए चेहर् देखने को मिले हैं. ऐसे में गौरव खन्ना इस समय सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक बन चुके है.

Bigg Boss 19, अगस्त महिने के 24 तारीख से शुरू हो चुका है, जिसमें कई नए चेहरे देखने को मिले हैं. ऐसे में गौरव खन्ना इस समय सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक बन चुके है. जिन्हें फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि गौरव बेहद ही शानदार लाइफस्टाइल जीते है. तो आइए जानते है इनके लाइफस्टाइल के बारे में.

गौरव खन्ना जो इस समय बीग बॉस के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वालों कंटेसटेंट्स में से एक है, न केवल एक हाईएस्ट पेड टीवी एक्टर बल्कि वो एक अच्छे शेफ भी है. उन्होनें इससे पहले  सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब भी जीता है.
आपको बता दें की गौरव खन्ना मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं. कानपुर में उनका एक पुराना पारिवारिक घर भी है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं.
गौरव खन्ना की कुल संपत्ति लगभग 12-15 करोड़ रुपये है, जो इनके सफल टेलीविज़न करियर, खासकर अनुपमा में अनुज कपाड़िया की भूमिका से आती है. गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का किताब जीता जिसमें उन्हें 20 लाख रुपये का पुरस्कार मिला. गौरव सोशल मीडिया विज्ञापनों से भी कमाई करते हैं.
हालांकी ये स्पष्ट नहीं है पर, गौरव अनुपमाँ के सिंगल एपिसोड के लिए 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के दौरान उन्हें लगभग 2.5 लाख रुपये तक की परफोर्मेंस फिस मिलती थी.
अगर हम बात करें उनके गाड़ियों के कलेक्शन की तो उनके पास एक लाल ऑडी A6, एक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, और एक SUV है.
गौरव खन्ना शूटिंग से दूर अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ आलीशान जगहों की सैर करना पसंद करते हैं. इन्होंने अक्सर अपनी खूबसूरत छुट्टियों की तस्वीरे शेयर की हैं, जिनमें मालदीव और थाईलैंड के फुकेत की रोमांटिक ट्रिप भी शामिल हैं.
 
गौरव अपनी लाइफ में आराम और शान-शौकत को अपनाते हैं, लेकिन उनकी सोच में कोई दिखावटीपन नही है. मुंबई के आलीशान अपार्टमेंट से लेकर सोच-समझकर कार चुनने और करियर में स्मार्ट बदलाव तक, उनकी लाइफ शानदार और ज़मीन से जुड़ी हुई है.

ये भी पढ़ें:Big Boss 19: सबसे कम उम्र की अमीर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, कमा रही है करोड़ों, अब बिग बॉस के घर में है बंद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read