भोजपुरी फिल्मों के स्टार Pawan Singh अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर उनका नाम चर्चा में आ गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टर की पत्नी Jyoti Singh की तरफ से लिखी गई एक चिट्ठी जमकर वायरल हो रहा है. इस चिट्ठी को पढ़कर साफ पता चल रहा है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति काफी दुखी है.
इस लेटर में ज्योति ने अपने पति पवन सिंह से मिलने की बात लिखी है. साथ ही उन्होंने बताया कि लंबे समय से वो कोशिश कर रही हैं कि पवन से उनकी बात हो लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम हैं.
ज्योति सिंह का ये लेटर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्र्याएं भी सामने आ रही हैं. तो आखिर इस पूरी चिट्ठी में ज्याति ने किन बातों का जिक्र किया है आईए आपको बताते हैं.
चिट्ठी में छलका Jyoti Singh का दर्द
ज्योति ने अपने लेटर की शरूआत में लिखा- “आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी, मैं कई महीनों से आपसे कुछ परुवार और राजनीती से जुड़े मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही हूं.. लेकिन न तो आपने और न ही आपके किसी भी करीबी ने मेरे कॉल और मैसेज का जवाब देना जरूरी नहीं समझा.”
ज्योति सिंह ने लिखा कि वे लखनऊ तक पति से मिलने गईं, छठ पर्व के दौरान जब पवन सिंह डिहरी आए तब भी उन्होंने मुलाकात की इच्छा जताई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी. उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता भी पवन सिंह से मिलने गए थे, मगर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला.
“मेरे माता-पिता की इज्जत से खेला जा रहा है”
पत्र में ज्योति ने लिखा– “आखिर मैंने कौन सा गुनाह किया है, जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है? मेरे माता-पिता की इज्जत से खेला जा रहा है. अगर मैं आपके लायक नहीं थी तो शुरुआत में ही छोड़ देते, झूठा भरोसा क्यों दिलाया? लोकसभा चुनाव में साथ खड़ा करके मुझे ऐसी स्थिति में ला दिया गया है जहां अब आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा.”

“मैंने पत्नी धर्म निभाया, अब आपकी बारी है”
ज्योति सिंह ने पति से गुहार लगाई– “मैंने सात साल संघर्ष किया है. हमेशा पत्नी धर्म निभाया और आपका साथ दिया. अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की. आपने अपने विरोधियों को माफ कर गले लगाया है, लेकिन जब मैं अपनी परेशानी बताना चाहती हूं तो आप मुझे दरकिनार कर देते हैं. एक बार मुझसे बात कर लीजिए, मेरे कॉल-मैसेज का जवाब दे दीजिए.”
चुनावी सफर में दिखे साथ
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ज्योति सिंह पति के प्रचार में सक्रिय नजर आई थीं. लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आने लगीं. तलाक की चर्चाओं के बीच ज्योति सिंह ने खुद विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी और लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहीं. माना जा रहा है कि निजी रिश्तों की खटास और राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने दोनों के बीच दूरियां और बढ़ा दीं.
बता दें कि ज्योति का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग उनके दर्द को सही ठहरा रहे हैं और पवन सिंह से उन्हें सम्मान देने की अपील कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ लोगों का मानना है कि निजी विवाद को सार्वजनिक करना सही नहीं है.
ये भी पढ़ें- Pawan Singh ने गलत तरह से किया टच, अब Anjali Raghav ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


