Rajasthan Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज यानी रविवार को जारी हो गया है जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दिए डायरेक्ट लिंक से तुरंत अपना परिणाम देख सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 968 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके साथ ही मेरिट लिस्ट का PDF लिंक पर इस पेज पर जारी कर दिया गया है जिस पर सीधे क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
RSSB की ओर से जेल प्रहरी परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को राज्यभर में 38 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था. इस परीक्षा में 610168 उम्मीदवारों ने भाग लिया था. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एंव दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खत्म करवाई गई थी.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- RSSB जेल प्रहरी परीक्षा 2025 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrsb.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें.
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा.
- अब नए पेज पर आपको Merit लिस्ट के आगे डाउनलॉड का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी जिसमें आप अपना रोल नंबर एंव कैटेगरी चेक कर सकते हैं.
- आप भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं.
कुल इतने पदों पर होंगी नियुक्तियां
बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 968 पदों पर नियुक्तियां की जानी है. पहले यह भर्ती 803 पदों के लिए निकाली गई थी जिसमें बाद में संशोधन कर 165 पदों को और जोड़ा गया था. कुल पदों में से 912 पर गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए एंव 56 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं. भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



