Bharat Express DD Free Dish

Hardoi : 7 साल बाद REEL में दिखा लापता पति, दूसरी महिला के साथ शादी की खुली पोल, युवक गिरफ्तार

हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सात साल से लापता युवक अचानक सोशल मीडिया पर रील बनाता नजर आया। पत्नी शीलू ने यह वीडियो देखा तो उसके होश उड़ गए। जांच में पता चला कि युवक जितेंद्र उर्फ बबलू पंजाब के लुधियाना में रहकर दूसरी शादी कर चुका है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

Also Read