Urdu Conclave 2026

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमला के मामले में दिल्ली सरकार का पक्ष रखेंगे विशेष लोक अभियोजक प्रदीप राणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में अब सरकार ने अधिवक्ता प्रदीप राणा को तीस हजारी कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक बनाया है. आरोपी सकरिया राजेशभाई, जो पहले भी कई मामलों में आरोप झेल चुका है.

Delhi CM Rekha Gupta
Edited by Radha Priya

दिल्ली के CM Rekha Gupta पर हुए हमला के मामले में दिल्ली सरकार का पक्ष प्रदीप राणा रखेंगे. यह मामला तीस हजारी कोर्ट में चल रहा है. दिल्ली सरकार ने अधिवक्ता प्रदीप राणा को इस मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है. मामले में आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई आरोपी है.

वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है. 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर इसने हमला किया था. आरोपी सकरिया ने राजकोट में अपने गांव में भी 15 से 20 कुत्ते पाल रखा है. जांच के दौरान पता चला कि मई में उसने अयोध्या जाकर तीन दिन तक भूख हड़ताल भी किया था. पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद वो डॉग के मुद्दे को लेकर रामलीला ग्राउंड में धरने पर बैठने वाला था.

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड और पारिवारिक पृष्ठभूमि

पूछताछ में ये भी पता चला है कि आरोपी ने एक बार अपनी पत्नी से झगड़ा किया और खुद को ब्लेड मार लिया था. वह रिक्शा चलता है, उसकी एक पत्नी और बेटा है. घटना सामने आने के बाद आरोपी की मां भानुबेन ने कहा था कि मेरे बेटे ने कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के चलते ऐसा किया. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा था कि हम गरीब लोग हैं, मेरे बेटे को माफ कर दिया जाए. वह महादेव का भक्त है.

यह घर से उज्जैन जाने की बात कह कर निकला था. महीने में कम से कम एक बार वहां जाता है. मुझे नही पता कि वह उज्जैन से दिल्ली कब गया. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसपर 2019 से 2024 के बीच राजकोट के भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में पांच मामले दर्ज किए गए थे. इनमें से चार मामलों में वह बरी हो चुका है, जबकि एक मामला अब भी अदालत में लंबित है. ये मामले गंभीर चोट पहुचाने और शांति भंग करने से जुड़े थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read