Chardham Yatra: उत्तराखंड से बड़ी खबर है. यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की पवित्र चारधाम यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है. भारी बारिश और खराब मौसम के चलते कुछ दिनों पहले प्रशासन ने एहतियातन रजिस्ट्रेशन रोक दिए थे. लेकिन अब मौसम में सुधार और हालात सामान्य होने के बाद राज्य सरकार ने शनिवार से रजिस्ट्रेशन फिर से खोल दिए हैं.
अब फिर से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
जो भी श्रद्धालु Chardham Yatra पर जाना चाहते हैं, वे “ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से” रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और चारधाम यात्रा पोर्टल उपलब्ध है. इसके लिए सिर्फ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पहचान पत्र देना होगा.
वहीं, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जैसे स्थानों पर लगे काउंटर से किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को एक “क्यूआर कोड आधारित पास” दिया जाता है, जिसे यात्रा के दौरान अपने साथ रखना जरूरी होता है.
जिलाधिकारी लेंगे प्रबंधन का फैसला
चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के डीएम को यह अधिकार दिया गया है कि वे स्थानीय मौसम और हालात को देखते हुए यात्रा प्रबंधन से जुड़े फैसले लें. इससे यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा.
Uttarakhand: The registration of pilgrims and operation of the Chardham Yatra, which was stopped from 1st to 5th September due to inclement weather and continuous rainfall, is being resumed from today. pic.twitter.com/fqVlH9oEAZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 6, 2025
प्रशासन की अपील
चारधाम यात्रा प्रबंधन संगठन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों और सलाह का पालन करें. खराब मौसम में सफर को लेकर लापरवाही न बरतें और यात्रा से पहले जरूरी जानकारी ले लें.
Chardham Yatra का महत्व
चारधाम यात्रा को आत्मशुद्धि और पाप मुक्ति का मार्ग भी माना जाता है. मान्यता है कि चारधाम की यात्रा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से उत्तराखंड पहुंचकर इन चार पवित्र धामों के दर्शन करते हैं.
मौसम की मार झेलने के बाद यात्रा के दोबारा शुरू होने से श्रद्धालुओं में एक बार फिर उत्साह लौट आया है. प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो.
ये भी पढ़ें- दो घटनाओं से दहल गया धनबाद, 400 फीट खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, भू-धंसान होने से 5 घर हुए जमींदोज
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


