Urdu Conclave 2026

दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने पंजाब सहित अन्य राज्यों में आई बाढ़ को लेकर जताई चिंता, वकीलों से की मदद की अपील

दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने पंजाब सहित कई राज्यों में आई बाढ़ पर चिंता जताई है और वकीलों से राहत कार्यों में सहयोग की अपील की है. पंजाब में अब तक 46 मौतें और लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है.

Delhi High Court Bar Association
Edited by Akansha

Delhi High Court Bar Association: दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने पंजाब सहित अन्य राज्यों में आई बाढ़ को लेकर चिंता जाहिर की है. डीएचसीबीए ने कहा कि बाढ़ से हुए अभूतपूर्व विनाश ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है. डीएचसीबीए ने अपने सदस्य वकीलों से अपील की है कि वे आगे आकर राहत कार्यों में सहयोग करें और बाढ़ प्रभावितों के लिए आर्थिक योगदान दें.

डीएचसीबीए ने की मदद की अपील

डीएचसीबीए का मानना है कि यह समय जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने और उनकी मदद करने का है. डीएचसीबीए ने यह भी कहा कि प्रभावित इलाकों में लोगों को भोजन, दवाइयों, कपड़ों और आश्रय सहित मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे हालात में हर संभव सहायता देना मानवीय दायित्व है.

पंजाब में बाढ़ से अब तक 46 लोगों की मौत

पंजाब में बाढ़ से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार जैसे राज्यों में लगातार बाढ़ और बारिश से हाल बेहाल है.

ये भी पढ़ें: बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में दोषी विकास यादव को झटका, अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने से SC ने किया इनकार

PM मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ इलाकों का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री के सबसे पहले गुरुदासपुर आने की संभावना है जहां रावी नही से छोड़े गए पानी के कहर बरपाया हुआ है. वह अमृतसर और तरनतारन जिलों के इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण पंजाब में बहने वाली नदियां रावी, सतलुज, व्यास उफान पर है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read