Israel Doha Attack: जब पूरी दुनिया नेपाल में ढह रही ओली सरकार को देखने में व्यस्त थी. तब इजरायल ने कुछ ऐसा किया कि पूरा मिडिल ईस्ट हिल गया. इजरायल ने मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में हमास के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाते हुए जबरदस्त हमला किया. इस हमले में हमास के शीर्ष 5 नेताओं की मौत हो गई. मरने वालों में कतर में निर्वासित जीवन जी रहे गाजा प्रमुख अल-हय्या सोन का बेटा भी शामिल है. इसकी पुष्टि हमास ने भी की है.
वहीं इजरायल के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, इस हमले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी के बाद अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि, हमले के वक्त ये सभी नेता सीजफायर को लेकर अमेरिका के द्वारा दिये गए नए प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे. इस हमले के बाद दोहा का आसमान काले धुएं से भर गया. दोहा में लोगों के चेहरों पर भय साफ देखा जा रहा था. इस हमले का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है.

Recent attack on doha by israel….If still the world says that islam is a problem, then I am against the world….#DOHA #qatar. pic.twitter.com/utalg9arnj
— Faraz Rabbani (@Al_quds___) September 9, 2025
नेतन्याहू ने बताया स्वतंत्र ऑपरेशन
हमले को लेकर इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने इसे स्वतंत्र ऑपरेशन बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि, हमास के टॉप मोस्ट आतंकवादियों के खिलाफ हमारी आज की कार्रवाई पूरी तरह स्वतंत्र इजरायली ऑपरेशन था. इजरायल ने ही इसे शुरू किया, संचालित किया. इजरायल ही इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेता है.
There was a time when Jews could be murdered with impunity, but since the founding of the State of Israel, those days are over! pic.twitter.com/SOdVjb7NQu
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) September 9, 2025
बता दें कि, इजरायल पर हमास के हमले के बाद इजरायल ने पलटवार करते हुए 7 अक्टूबर 2023 को कतर पर जबरदस्त हमले किये थे. ये वहीं हमास के लीडर्स थे जो 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के लिए जिम्मेदार थे.
इजरायली सुरक्षा बल ने ट्वीट कर दी जानकारी
अपने जारी बयान में इजरायली रक्षा बल (IDF) ने कहा कि, यह हमला हमास के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर किया गया था. ये नेता ही इजरायल पर हमले के लिए जिम्मेदार थे. इस हमले के दौरान आम नागरिकों को कोई हानि ना हो इसके पूरे कदम उठाये गए. इसके लिए सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया.

इजरायली सेना प्रमुख ने दी थी धमकी
IDF ने अपने बयान में आगे कहा कि, कतर में हमास के लीडर्स खलील अल-हैय्या और जाहेर जबरीन को निशाना बनाकर हमला किया गया. इस हमले के दौरान अन्य किसी को चोटें नहीं आई है. हमले से पहले ही इजरायल के सेना प्रमुख एयाल जामिर ने हमास के नेताओं को विदेशों में जाकर निशाना बनाने की धमकी दी थी.
ये भी पढ़ें- US Tariff भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए अवसर, नए बाजार तलाशने के लिए 40 देशों पर फोकस कर रही मोदी सरकार
कतर ने दी चेतावनी
वहीं इजरायल के इस हमले को कतर ने कायरतापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, हमले के बाद सुरक्षा बल और अन्य संबंधित एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है. ताकि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. कतर ने इस दौरान इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि, वो इस प्रकार के इजरायल के व्यवहार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

