बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मेरठ पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड पड़ी. मौका जॉली एलएलबी 3 मूवी के ट्रेलर लॉच का था. मेरठ के शॉपिक्स मॉल के वेव सिनेमा में एलएलबी 3 मूवी का ट्रेलर लॉच किया गया.
19 सितंबर को जॉली एलएलबी थी मूवी रिलीज होने जा रही है. 9 सितंबर को अक्षय कुमार का जन्मदिन था और अपने जन्मदिन के अगले दिन अक्षय कुमार मेरठ पहुंचे और वो बेहद खुश भी नजर आए. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला तीनों एक ही कार से मेरठ पहुंचे थे.
तीनों सबसे पहले शॉपिक्स मॉल के पहले तल पर पहुंचे और यहां बने मंच पर पहुंचकर लोगों को अभिवादन किया. अक्षय कुमार ने कहा कि जॉली एलएलबी थी. इतना सुनते ही दर्शकों ने अक्षय अक्षय के नारें लगाने शुरू कर दिए.
अक्षय ने कहा कि ये फिल्म किसानों पर आधारित है और इसे जरूर देखने जाए, क्योंकि ये समाज में जागरूकता का एक बड़ा संदेश देगी. फिल्म में जज की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्ला ने कहा कि भाईयों कल अक्षय कुमार का जन्मदिन था मेरठ की नानखताई तो खिला दो.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

