Urdu Conclave 2026

2 घंटे 36 मिनट की 25 साल पुरानी कॉमेडी फिल्म, बन गई कल्ट क्लासिक, हंसी से कर देगी लोट पोट

कुछ फिल्में ऐसी होती है जिन्हें कितनी बीर भी देख लो वो पहली बार की ही तरह ही इंटरटेन करती है और हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस जाती है. ऐसी ही एक फिल्म जिसके हर किरदार, डायलॉग सुनकर वैसे ही लगते है जैसे पहली बार सुनने पर लगे थे.

कुछ फिल्में ऐसी होती है जिन्हें कितनी बीर भी देख लो वो पहली बार की तरह ही इंटरटेन करती है और हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस जाती है. ऐसी ही एक फिल्म जिसने न केवल लोगों को इंटरटेन किया, बल्कि उसके हर एक किरदार, डायलॉग ने इसे बार बार देखने पर मजबूर कर दिया. इसको फिल्म की ताजगी आज भी वैसे ही महसूस होती है जैसे इसे पहली बार देखने पर महसूस हुई थी. आइए जानते है वो कौन सी फिल्म है.

यह एक कॉमेडी फिल्म है जो 25 साल पहले आई थी लेकिन इसका क्रेज आज भी कायम है और इतनी पुरानी होने के बावजूद इसने हर जेनरेशन को खुद से जोड़ रखा है, जिसने सालों बाद भी अपनी कॉमेडी और डायलॉग्स से न केवल लोगों को हंसी से लोटपोट किया बल्कि किरदारों को भी मशहूर कर दिया.

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि हेरा फेरी है, जो साल 2000 में रीलिज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया, जिसको ए. जी. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनिल शेट्टी और परेश रावल थे, जिनके शानदार अभिनय और कॉमेडी टाइमिंग ने इस फिल्म को सदाबहार बना दिया.आफकों बता दें की यह एक मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग से इंस्पायर होकर बनाई गई थी.

इसकी कहानी आर्थिक तंगी को मजेदार कॉमेडी के साथ जोड़कर दिखाती है. जिसमें तंगी से परेशान तीन किरदारों की जिंदगी एक दुसरे से जुड़ जाती है. ऐसे में इस बीच कई सारे कॉमेडिक इवेंट्स होते है, जो दर्शको को हसी से लोट-पोट कर देती है. यहां तक की इस फिल्म के एक्शन सीन के समय भी दर्शक अपनी हंसी को रोक नहीं सकते.

अगर इस फिल्म की बजट की बात करें तो इसका बजट लगभग 7.5 करोड़ था. मिली जुली रिएक्शन के कारण भारत में इसने करीब 20.81 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग 21.41 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन समय के साथ इस फिल्म ने लोगों के दिलों मे जगह बना ली और सुपरहिट हो गई. दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया कि आज इसे कल्ट क्लासिक माना जाता है.

इस फिल्म को IMDb पर इसे 8.2 की रेटिंग मिली है. आपको बता दें की फिल्म के साथ इसके गाने भी काफी हिट हुए, जिनके म्यूजिक अनु मलिक, ललित सेन और बैली सागू ने तैयार किया था. इस फिल्म के मैं लड़की पोम पोम, देनेवाला जब भी देता और तुन तुनक तुन जैसे गानों ने इसे और भी कॉमेडी और मजेदार बना दिया था, खासकर देनेवाला जब भी देता, जिसे आज भी खूब पसंद किया जाता है.

ये भी पढ़ें: ‘सनम तेरी कसम’ से पहचान बनाने वाले हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म का टीजर लॉन्च, क्या आप भी देखना चाहेंगे Ek Deewane Ki Deewaniyat?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read