Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PM Modi का बिहार को सौगात! 40 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास

PM Modi द्वारा बिहार के सीमांचल क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.

Purnea Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया में एयरपोर्ट के साथ बिहार में 40 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलन्यास किया. क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए यह योजना का काफी महत्वपूर्ण योगदान देगी.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की. जो आजकल यहां घूम रहे हैं, उन्होने मेरे आने से पहले मखाने का नाम भी नहीं सुना होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस के कुशासन का नुकसान पूर्णिया के लोगों को उठाना पड़ा. लेकिन अब स्थिति बदल रही है.

बिहार में पहले सिर्फ गया, पटना और दरभंगा से फ्लाइट की सुविधा थी. अब पूर्णिया राज्य का चौथा ऑपरेशनल एयरपोर्ट हो गया है.

पीएम मोदी ने भागलपुर के पीरपैंती में 25 हजार करोड़ की लागत में बनने वाला अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट का शिलन्यास किया.

साथ ही उन्होंने 2,680 करोड़ की कोसी-मेची परियोजना का भी उद्घाटन किया.

2,170 करोड़ की लागत में विक्रमशिला-कटारिया रेल लाइन और 4,410 करोड़ की अररिया- गलगलिया नई रेल लाइन सहित 6,580 करोड़ की विभिन्न रोल योजनाओं का भी उद्घाटन व शिलान्यास किया.

प्रधानमंत्री न सिर्फ एयरपोर्ट बल्कि सीमांचल के लोगों को जोगबनी-पटना बंदे भारत ट्रेन भी भेंट किये. जिससे रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने 64 करोड़ की लागत से स्थापित सेक्स सीमेन सुविधा का भी उद्घाटन किया.

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM आवास योजना के तहत 603 करोड़ की लागत में बने 40,920 घरों का गृहप्रवेश भी किया.

इसके अतिरिक्त पीएम मोदी ने ग्रामीण महिलाओं के लिए 500 करोड़ का सामुदायिक निवेश कोष भी वितरित किये.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest