Urdu Conclave 2026

RRB NTPC UG Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की जारी, उम्मीदवार इस तारीख तक दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

RRB NTPC UG Answer Key 2025: आरआरबी ने NTPC UG भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. उम्मीदवार 20 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

RRB NTPC UG Answer Key 2025

RRB NTPC UG Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक कराई थी. अब इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. उम्मीदवार RRB चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

आपत्ति दर्ज करने का मौका

जारी हुई आंसर की के आधार पर उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. यदि किसी प्रश्न के उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो तय समय सीमा में आपत्ति दर्ज की जा सकती है. इसके लिए 5 से 6 दिन का समय मिलेगा. ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क लगेगा. यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा.

आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर लॉगिन के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करें.
  • आपके स्क्रीन पर आंसर की ओपन हो जाएगी.
  • यहां से आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं साथ ही इसी पोर्टल से ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: BPSC 71st Answer Key 2025: बीपीएससी परीक्षा के लिए आंसर की जल्द होगी जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड?

आगे की प्रक्रिया

आंसर की जारी होने के बाद RRB सीबीटी 1 का परिणाम घोषित करेगा. जो उम्मीदवार कटऑफ अंक हासिल करेंगे, वे दूसरे चरण यानी CBT 2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई होंगे.

पदों का विवरण

आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के माध्यम से कुल 3693 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें से वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के लिए 2022 पद, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट के लिए 361 पद, कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के लिए 990 पद, रेल क्लर्क किए लिए 72 पद, पीडब्ल्यूबीडी (संशोधित रिक्तियां) के लिए 248 पद आरक्षित हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read