Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में धमाकेदार जीत, जानिए अमाल मलिक के बाद किसके हाथ आई सत्ता की चाबी?

बिग बॉस 19 को नया कैप्टन मिला है. अमाल मलिक की कुर्सी छिनने के बाद अभिषेक बजाज ने घर की कमान संभाली. ऐसे में चलिए जानें कैप्टेंसी टास्क में किसे मिली जीत और अब घर में किसके बीच बढ़ेगा टकराव.

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार चर्चा में बना हुआ है. हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. नॉमिनेशन के बाद अब घर में कैप्टेंसी को लेकर जमकर घमासान हुआ. अमाल मलिक की कैप्टेंसी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और घर को नया कैप्टन मिल गया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं वो कंटेस्टेट्ंस?

कौन बना घर का नया कैप्टन?

फैन पेज पर सामने आई जानकारी के अनुसार इस हफ्ते घर का नया कैप्टन अभिषेक बजाज बने हैं. उन्होंने कैप्टेंसी टास्क में सबको मात देकर कमान अपने हाथ में ले ली है. अब घर की बागडोर अमाल मलिक से निकलकर अभिषेक के पास पहुंच चुकी है.

कैप्टेंसी टास्क का खेल

इस बार बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों में बांटा. टीम A में तान्या, अशनूर, शहबाज, अभिषेक, नीलम, जीशान और मृदुल शामिल थे. वहीं टीम B में बसीर, आवेज, कुनिका, फरहाना, प्रणीत, नेहाल और गौरव थे. टास्क में सोने के बिस्कुट इकट्ठा करने की चुनौती दी गई. अमाल मलिक ने इस टास्क को संचालित किया. दोनों टीमों ने जीत के लिए कड़ी मेहनत की.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म की घोषणा, जानें कब और कहां रिलीज होगी यह फिल्म?

कौन बने कैप्टेंसी के दावेदार?

टास्क खत्म होने के बाद कैप्टेंसी के दावेदार अभिषेक, अशनूर, जीशान, मृदुल, तान्या, शहबाज और नीलम बने. इन सबके बीच हुए मुकाबले में अभिषेक बजाज ने बाजी मार ली और नए कैप्टन बन गए.

घर में बढ़ेगा टकराव

अभिषेक की कैप्टेंसी अब शहबाज और नेहाल के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. दोनों का अभिषेक से तालमेल अच्छा नहीं है. ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में घर के अंदर तनाव और झगड़े और ज्यादा बढ़ सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest