Mera Desh Pahle Cultural Event : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ‘मेरा देश पहले-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ नरेंद्र मोदी जी’ का भव्य मंचन हुआ. यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ का हिस्सा था.
‘मेरा देश पहले’ की संगीतमय प्रस्तुति प्रसिद्ध लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने दी, जिसमें बी प्राक, स्नेहा शंकर जैसे गायकों ने अपनी आवाज़ दी. कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा और आचार्य लोकेश मुनि सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की.
‘मेरा देश पहले-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ श्री नरेंद्र मोदी जी’ प्रेरक कार्यक्रम के जीवंत मंचन में उपस्थित होकर श्री मनोज मुंतशिर जी व उनकी टीम को भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी, मंत्री कपिल मिश्रा जी एवं सभी गणमान्यों के साथ हार्दिक बधाई व साधुवाद दिया। pic.twitter.com/LrEK7s0dEj
— Acharya Lokesh Muni (@Munilokesh) September 19, 2025
दर्शकों के लिए प्रेरणादायक शो
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें आचार्य लोकेश मुनि, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मनोज मुंतशिर ने भाग लिया. मंच पर पीएम मोदी की जीवन यात्रा को संगीत, कविता, और दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जो दर्शकों के लिए प्रेरणादायक रहा. इस दौरान वहां हजारों दर्शक एकत्रित हो गए थे.

आचार्य लोकेश मुनि ने ट्वीट कर इस आयोजन की सराहना की और सभी सहयोगियों को बधाई दी. इस प्रस्तुति में पीएम मोदी के नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को रेखांकित किया गया, जो दर्शकों में जोश भर गया.
बड़े शहरों में भी होंगे आयोजन
इस कार्यक्रम का आनंद हज़ारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने लिया, जिसमें तालियों की गूंज से स्टेडियम गूंज उठा. मनोज मुंतशिर ने घोषणा की कि यह प्रस्तुति मल्टी-सिटी टूर के रूप में मुंबई, पटना, वाराणसी जैसे शहरों में भी आयोजित होगी. इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि मोदी की अनकही कहानी को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास भी किया.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

