Rishabh Pant West Indies Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम Asia Cup 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. लेकिन इसी बीच टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंतके लिए निराश करने वाली खबर आई है. पिछले कुछ समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे पंत अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
चोट की वजह से बाहर
ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे के दौरान चौथे टेस्ट मैच में चोटिल हुए थे. क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर पर लगी थी, जिससे पैर में फ्रैक्चर हो गया. इसके चलते वह एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाए थे. अब ESPN-Cricinfo की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 अक्टूबर से शुरू हो रही वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए चयन की दौड़ से भी पंत बाहर हैं.
24 सितंबर को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति टीम का ऐलान करेगी, लेकिन इससे पहले ही संकेत मिल गए हैं कि पंत को फिटनेस कारणों से टीम में शामिल नहीं किया जाएगा. BCCI की मेडिकल टीमने उन्हें अभी तक पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया है.
प्रैक्टिस और तैयारी अधूरी
इस समय पंत बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA)में अपनी चोट का रिहैबिलिटेशन करवा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अभी तक बैटिंग और विकेट कीपिंग की प्रैक्टिस शुरू नहीं की है. ऐसे में वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए उनकी तैयारी अधूरी ही रह जाएगी.
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: हार के बाद पाकिस्तान का नया ड्रामा, PCB ने ICC से की इस मामले की शिकायत
ऑस्ट्रेलिया दौरे से उम्मीद
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ऋषभ पंत टीम इंडिया में कब वापसी करेंगे. वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौराकरना है, जिसमें वनडे और टी20 मैच खेले जाएंगे. उम्मीद है कि पंत को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले फिटनेस क्लियरेंस मिल जाए. अगर ऐसा हुआ, तो वही उनकी टीम इंडिया में वापसी का मौका बन सकता है.
बता दें कि 27 साल के पंत न सिर्फ भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैं, बल्कि उनकी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग दोनों ही टीम के लिए बेहद अहम मानी जाती हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट को विकेट कीपिंग के लिए केएल राहुल और संजू सैमसन जैसे विकल्पों पर भरोसा करना पड़ सकता है.
Also Follow Bharat Express on X
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





