Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा शेयरों पर दबाव

बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए लेटेस्ट टैरिफ को माना जा है. क्‍योंकि अमेरिकी प्रशासन ने आयातित दवाओं पर 100 प्रतिशत, किचन कैबिनेट्स पर 50 प्रतिशत और बड़े ट्रकों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है

Indian Stock Market

Indian Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई. ऐसे में सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 197 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,962 अंक पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 66 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,819 पर था.

मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 354 अंक या 0.64 प्रतिशत घटकर 57,201 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 184 अंक या 1.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,782 पर था.

टैरिफ बना बाजार में गिरावट की वजह

बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए लेटेस्ट टैरिफ को माना जा है. क्‍योंकि अमेरिकी प्रशासन ने आयातित दवाओं पर 100 प्रतिशत, किचन कैबिनेट्स पर 50 प्रतिशत और बड़े ट्रकों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है, जो 1 अक्‍टूबर से लागू होने वाला है.

ये भी पढ़ें: “यह संघर्ष टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में अपनी आजादी के लिए है”…अदाणी समूह ने अदाणी ग्रीन टॉक्स का चौथा सीजन किया आयोजित

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाटा मोटर्स, आईटीसी, मारुति सुजुकी, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे.  सन फार्मा, एशियन पेंट्स,इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे.

वैश्विक बाजार में लाल निशान में कारोबार

वहीं, वैश्विक बाजार में लाल निशान में कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई,हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे. इसके अलावा अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे.

Also Follow Bharat Express On Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital