IND vs PAK Asia Cup 2025: दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया. भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी है. पाकिस्तान पर भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. ऐसे में पूरा पाकिस्तान एक बार फिर अपनी टीम से निराश है. निराशा भी ऐसी कि पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को निशाना बना रहे हैं. मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन अपना गुस्सा और निराशा सब जता रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको कुछ ऐसे ही पोस्ट के बारे में बताते हैं.
भारत से करारी हार पर पाकिस्तानी फैंस का ‘मातम’
सोशल मीडिया पर लोग भारत की जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को निशाना बना रहे हैं. एक पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक पाकिस्तान के हारने पर निराश होते हुए हिंसा की मांग करते हुए कहा कि “जो हिटलर ने किया, वही उनके साथ भी होना चाहिए.” क्रिकेट खिलाड़ियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहा कि सभी से हारो लेकिन इंडिया से मत हारो. इसके अलावा मोहसिन नकवी को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
WATCH: Pakistani Cricket fans are calling for violence against their cricket players
“What Hitler did, the same thing should be done to them.” pic.twitter.com/rng5xF1BVu
— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) September 29, 2025
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
भारतीय टीम ने 2023 में वनडे के बाद 2025 में टी20 का एशिया कप जीत लिया है. भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाई. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी कर पाकिस्तान की पारी को 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की. भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर मातम मना रहे हैं.
मुंह से झड़ती गालियां और लानत खाते पाक क्रिकेटर
सोशल मीडिया पर एक यूजर पाकिस्तान की हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों को गाली देते नजर आ रहे हैं. यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हम इंडिया के जूते के बराबर भी नहीं है उन्होंने इंडिया को सलामी देते हुए आई लव यू कहा. इसके अलावा एक और यूजर ने पाकिस्तान की हार पर दुख जताते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों से शर्म करने की बात कही. वहीं दुबई में भारत से 2025 एशिया कप फाइनल हारने के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक रोते हुए नजर आए.
भारत से करारी हार पर पाकिस्तानी फैंस का ‘मातम’ , भयंकर वीडियो हुआ वायरल | Bharat Express #PakistanFans #IndiaVsPakistan #ViralVideo #CricketFever #MatchReaction #SportsNews #CricketFans #BharatExpress pic.twitter.com/BqbaNmgXmn
— Bharat Express (@BhaaratExpress) September 29, 2025
पाकिस्तान = दुःख, दर्द, पीड़ा और जिल्लत,#INDvsPAK pic.twitter.com/iDfZJRONvo
— ANIL (@AnilYadavmedia1) September 29, 2025
Pakistani fans crying after lost Asia Cup final 2025 vs India at Dubai.
– Asian Cricket Council Chairman Mohsin Naqvi didn’t give trophy.
Captain Salman Ali Agha .🤣
— MANU. (@IMManu_18) September 29, 2025
भारतीय टीम ने नहीं ली ट्रॉफी
भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है. जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इस वजह से मेडल सेरेमनी शुरू होने में एक घंटे की देरी हुई. नकवी के दबाव में भारतीय टीम को किसी अन्य ऑफिशियल से भी ट्रॉफी नहीं लेने दिया गया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही सेलिब्रेट किया. इस बीच, नकवी ने ट्रॉफी ग्राउंड से बाहर भिजवा दी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



