फाइल फोटो
Zubeen Garg Death Case: गायक Zubeen Garg की सिंगापुर में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह North East India Festival (NEIF) के मुख्य आयोजक श्यामकनु महंत और गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार किया.
पुलिस के अनुसार, श्यामकनु महंत को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर से आने के बाद गिरफ्तार किया गया. वहीं, सिद्धार्थ शर्मा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से हिरासत में लिया गया. दोनों ही आरोपियों को बुधवार सुबह जल्दी गुवाहाटी लाया गया.
SIT कर रही थी जांच
गौरतलब है कि गायक की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने के कारण हुई थी. इस मामले में असम सरकार ने 10 सदस्यीय SIT (Special Investigation Team) का गठन किया था. SIT का नेतृत्व विशेष डीजीपी एम.पी गुपिता कर रहे हैं.
SIT ने इस मामले में कई लोगों को नोटिस जारी किया था. इनमें महंत, शर्मा, सिंगापुर असम एसोसिएशन के सदस्य और उस समय फेस्टिवल में शामिल लोग शामिल थे. इनसे SIT ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही कहा था कि इंटरपोल के जरिए महंत और शर्मा के खिलाफ ‘lookout notice’ जारी किया गया है. इसमें उन्हें CID के सामने 6 अक्टूबर तक पेश होने के लिए कहा गया था.
ये भी पढ़ें- Snake in BB House: बिग बॉस 19 के घर में सांप दिखने से मची हलचल, इस कंटेस्टेंट ने पकड़कर बोतल में किया बंद
अब आगे क्या होगा?
पुलिस और SIT अब इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं. महंत और शर्मा से पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि गायक की मौत से जुड़े मामले में उनका क्या योगदान रहा. SIT की जांच में उन सभी पहलुओं को देखा जा रहा है जो फेस्टिवल आयोजन और गायक की सुरक्षा से जुड़े थे.
इस घटना ने न केवल सिंगापुर में गायक के निधन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि उत्तर-पूर्व भारत में बड़े फेस्टिवल आयोजनों में सुरक्षा और जिम्मेदारी के मुद्दों को भी ध्यान में ला दिया है.
गुवाहाटी पुलिस ने कहा कि जल्द ही महंत और शर्मा के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और SIT इस मामले में सभी तथ्यों को सामने लाने के लिए पूरी तरह जुटी है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

