Bharat Express DD Free Dish

कांग्रेसी चाटुकारों ने राहुल को बताया राम, अजय राय को बनाया लक्ष्मण; लखनऊ के पोस्टर पर बढ़ा ड्रामा

Dispute Over Rahul Gandhi Poster: देशभर में गुरुवार को विजयदशमी धूम रही. इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगे राहुल गांधी के एक पोस्टर से सियासत गरमा गई है.

Rahul Gandhi Poster Lucknow Congress Office

कांग्रेस के बैनर पर शुरू हुआ हंगामा

Dispute Over Rahul Gandhi Poster: भारत में त्योहारों पर तनाव और सियासत काफी आम बात है. दंगाई दंगा कर देश का नुकसान करते हैं. वहीं चाटुकार हद पार करते हुए अपने नेता को महान बता कर सियासी लाभ लेने की कोशिश करते हैं. ऐसा करते समय वह भूल जाते हैं कि इसका खामियाजा उन्हें तो नहीं भोगना पड़ेगा लेकिन बेवजह उनका नेता जनता और राजनेताओं के निशाने पर आ जाएगा. जब बात राहुल गांधी की होतो बीजेपी के लिए यह बड़ा चांन्स होता है. कुछ यही हुआ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जहां कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया. इसपर बवाल इसलिए हुआ क्योंकि पोस्टर में राहुल गांधी को राम बताया गया.

देशभर में गुरुवार को विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. जगह-जगह रावण दहन के आयोजन हुए, और सड़कों पर रंग-बिरंगे बैनर-पोस्टर भी नजर आए. लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक खास बैनर ने सबका ध्यान खींच लिया. लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा ये बैनर सोशल मीडिया से लेकर गलियों-चौराहों तक चर्चा का विषय बन गया.

कांग्रेस ऑफिस के बाहर राहुल गांधी का पोस्टर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक अनोखा बैनर लगाया गया है. इस बैनर में राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है, जो रावण का दहन कर रहे हैं. रावण के दस सिरों पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के नाम लिखे गए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता आर्यन मिश्रा ने इस बैनर को लगाया है, जो NSUI से जुड़े हुए हैं. बैनर में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है. यह बैनर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

बैनर में क्या है खास?

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर के बाहर टंगे इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम की तरह तीर चलाते दिखाया गया है. उनके साथ अजय राय को लक्ष्मण के अवतार में पेश किया गया है. पोस्टर में रावण के दस सिर भी हैं. इन सिरों के नाम रखे गए हैं – महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ED, वोट चोर, EC (चुनाव आयोग), CBI, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही. ये वो मुद्दे हैं, जिन्हें कांग्रेस लंबे समय से उठाती रही है.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि राहुल गांधी और अजय राय आज के समय में मर्यादा और सच के लिए लड़ रहे हैं. रावण के दस सिरों को मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं से जोड़कर उन्होंने ये संदेश देने की कोशिश की है कि इन बुराइयों को खत्म करना ही उनका मकसद है. खासकर राहुल गांधी ने हाल के दिनों में चुनावी प्रक्रिया, वोट चोरी और सरकारी संस्थानों पर सवाल उठाए हैं, जो इस पोस्टर में रावण के सिरों के रूप में दिखाए गए हैं.

राजनीति में होगा गहरा असर

ये पोस्टर न सिर्फ अपने अनोखे अंदाज की वजह से बल्कि इसके गहरे राजनीतिक संदेश की वजह से भी चर्चा में है. लोग इसे कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, जिसमें वो मौजूदा सरकार पर निशाना साध रही है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे क्रिएटिव बता रहे हैं, तो कुछ इसे विवादास्पद कह रहे हैं. इस तरह का बैनर कोई नई बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से इसमें आज के मुद्दों को पौराणिक कथाओं से जोड़ा गया. वही प्रसंग इसे विवादों में भी ला रहा है. अब देखना ये है कि इस पोस्टर का असर राजनीतिक गलियारों में कितना गहरा होता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read