Bharat Express DD Free Dish

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत पर इस देश ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इस देश ने सिंगर की मौत पर अनोखी श्रद्धांजलि दी है.

Zubeen Garg

मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 19 सितंबर को सिंगापुर में एक परफॉर्मेंस से ठीक पहले उनकी मौत हो गई थी. शुरुआत में कहा गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है. यही वजह है कि इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

पुलिस ने तेज की जांच

जुबीन की पत्नी ने उनकी मौत पर शक जताया था जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी. अब तक इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें इवेंट मैनेजर और जुबीन के निजी मैनेजर भी शामिल हैं. CID ने इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है और एक टीम को सिंगापुर भेजने की तैयारी की जा रही है.

असम में 60 से ज्यादा FIR

जुबीन गर्ग की मौत के बाद असम में 60 से ज्यादा FIR दर्ज हुईं. इससे साफ है कि लोग इस घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं. असम सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच करेगा.

श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा तरीका

इस बीच सिंगापुर ने जुबीन को श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा तरीका अपनाया है. जिस आइलैंड पर जुबीन की मौत हुई थी, उसका नाम बदलकर ‘जुबीन गर्ग आइलैंड’ रख दिया गया है. गूगल मैप पर भी अब इस द्वीप का नाम यही दिख रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं और स्क्रीनशॉट शेयर कर जुबीन को याद कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-Shyamji Krishna Verma Jayanti 2025: इंडिया हाउस के संस्थापक श्यामजी कृष्ण वर्मा को राष्ट्र का सलाम, पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा ने किया याद

जुबीन गर्ग की मौत ने उनके फैंस को गहरा सदमा दिया है. एक प्रतिभाशाली कलाकार को इस तरह खो देना संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है. अब सबकी नजरें इस जांच पर टिकी हैं कि आखिर जुबीन की मौत एक हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read