केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और दिग्गज नेता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि रामविलास पासवान ने समाज के वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया.
वंचितों के अधिकार की उठाई आवाज- अमित शाह
रामविलास पासवान जी ने समाज के वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्ग के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। छात्र जीवन से ही उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के अधिकार की आवाज उठाई़। रामविलास जी का सहृ्दय व्यक्तित्व और जनसेवा का संकल्प हम सभी की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेगा।…
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि रामविलास पासवान जी ने समाज के वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्ग के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया. छात्र जीवन से ही उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के अधिकार की आवाज उठाई. रामविलास जी का सहृदय व्यक्तित्व और जनसेवा का संकल्प हम सभी की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेगा. रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं.
सामाजिक न्याय के प्रतीक- पीएम मोदी
रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सामाजिक न्याय के प्रतीक और जनसेवा के प्रति समर्पित बिहार के लोकप्रिय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उन्होंने हमेशा समाज के वंचित और शोषित समुदायों के कल्याण के लिए कार्य किया. राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.
सामाजिक न्याय के प्रतीक और जनसेवा के प्रति समर्पित बिहार के लोकप्रिय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने हमेशा समाज के वंचित और शोषित समुदायों के कल्याण के लिए कार्य किया। राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2025
इस पर केंद्रीय मंत्री और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने आभार जताते हुए कहा आपके खूबसूरत शब्दों के लिए धन्यवाद.
कार्यकर्ताओं का संकल्प दिवस
पूर्व केंद्रीय मंत्री व पद्म भूषण से सुसज्जित रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा की. इन कार्यों के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह दिन पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए संकल्प दिवस है. लोजपा (रामविलास) का हर कार्यकर्ता ‘बिहार और बिहारियों को फर्स्ट’ की सोच के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा, और हमारा लक्ष्य बिहार को विकसित राज्य बनाना है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान ने जताया आभार
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



