Pawan Singh Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों विवादों के घेरे में है. मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है. ज्योति सिंह ने सार्वजनिक रूप से कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उनके अनुसार पवन सिंह ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया.
वहीं, पवन सिंह ने भी पलटवार करते हुए अपनी तरफ से कई खुलासे किए हैं और कहा है कि ज्योति सिंह ये सब नाटक कर रही हैं, ताकि राजनीतिक सफर में लाभ उठाया जा सके.
सोशल मीडिया पर शेयर किया नया वीडियो
विवादों के बीच करवा चौथ पर ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो साझा किया. इस वीडियो में वह लाल जोड़े, चूड़ियों और सिंदूर के साथ नजर आईं और चंद्रमा को अर्घ्य देती दिखीं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है कि मेरी जैसी अभागन कोई और न बने. सभी माताओं और बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं.”
फैंस का रिएक्शन भी तेज रहा. कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर प्यार है तो इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से विवाद का हिस्सा क्यों बनाया जा रहा है. कुछ ने यह भी टिप्पणी की कि क्या व्रत करने से ज्योति सिंह द्वारा लगाए गए आरोप कम हो जाएंगे.
View this post on Instagram
आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला
ज्योति सिंह ने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पवन सिंह ने उनका अबॉर्शन कराया और उन्हें गर्भपात की दवाएं दी गईं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और उनके पति तथा ससुराल का व्यवहार उन्हें काफी परेशान कर रहा है.
वहीं पवन सिंह ने अपनी तरफ से दावा किया कि ज्योति सिंह ये सब अपने राजनीतिक कदमों के लिए कर रही हैं. पवन सिंह का कहना है कि वह उन्हें विधायक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये उनकी क्षमता में नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के आंसू सब देखते हैं, लेकिन पुरुष का दर्द कोई नहीं समझता.
अब सवाल ये है कि ज्योति सिंह के करवा चौथ का व्रत पवन सिंह पर कैसे असर डालेगा. फैंस और मीडिया की निगाहें अब इस पर टिकी हैं कि इस विवाद के बीच क्या कोई सुलह या नई नाटकीय घटनाएं सामने आएंगी.
ये भी पढ़ें- नींद की गोलियां, गर्भपात की दवा और टॉर्चर…पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति का बड़ा आरोप
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

