Nitish Kumar vs Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होते ही NDA में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गया है. बिहार में एनडीए के घटक दल सीट बंटवारे को लेकर नाराज हैं. अब यह नाराजगी दिखनी शुरू भी हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के 14 उम्मीदवारों को सिंबल बांट दिया है. पर इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने उन सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांटे हैं जो सीट शेयरिंग के दौरान चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को मिली थी.
जदयू ने चिराग पासवान की कुल तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें हैं. वो सीट हैं गायघाट, राजगीर और सोनबरसा. ये सीटें हमेशा से जदयू के खाते में रही हैं, लेकिन इस बार इन्हें चिराग पासवान को दे दिया गया, लेकिन नीतीश कुमार ने अपना उम्मीदवार उतारकर नया सियासी खेल कर दिया है.
गायघाट में चिराग से छीन लिया सिंबल और उम्मीदवार
गायघाट विधानसभा सीट पर चिराग पासवान को नीतीश कुमार ने दोहरी पटखनी दी है. नीतीश कुमार ने इस सीट से ना सिर्फ चिराग का सिंबल छीन लिया, बल्कि उनके उम्मीदवार को भी अपने पाले में कर लिया. गायघाट सीट से जदयू ने लोजपा सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह को जदयू का उम्मीदवार बनाया है.
राजगीर पर नहीं होने देंगे किसी का कब्जा
सीट शेयरिंग में राजगीर सीट चिराग पासवान के खाते में गई थी, लेकिन अब नीतीश कुमार ने यहां से भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है. जदयू ने राजगीर सीट से कौशल किशोर को अपना उम्मीदवार बनाते हुए सिंबल दिया है. इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के मुखिया नीतीश कुमार सोनबरसा विधानसभा सीट से रत्नेश सदा को चुनावी मैदान में उतारा है.
जदयू ने इन नेताओं को बांटे सिंबल
मसौढ़ी सीट- अरुण मांझी
फुलवारीशरीफ सीट- श्याम रजक
गायघाट सीट- कोमल सिंह
कुचायकोट सीट- अमरेंद्र पांडे
मांझी सीट- रणधीर सिंह
हथुआ सीट- रामसेवक सिंह
आलमनगर सीट- नरेंद्र नारायण
सूर्यगढ़ा सीट- रामानंद मंडल
जमालपुर सीट- नचिकेता मंडल
मटिहानी सीट- राजकुमार सिंह
राजगीर सीट- कौशल किशोर
हसनपुर सीट- राजकुमार राय
बरौली सीट- मंजीत सिंह
बेलदौर सीट- पन्ना सिंह पटेल
101 सीटों पर जदयू-बीजेपी उतारेगी उम्मीदवार
इसके अलावा बीजेपी ने भी अपनी 71 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. सीट शेयरिंग के हिसाब से बीजेपी कुल 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसलिए बीजेपी अभी भी 30 और सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसके अलावा नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को भी 101 सीटें दी गई हैं. वहीं चिराग पासवान को 29 सीटें दी गई हैं. उपेंद्र कुशवाहा को 6 और जीतन राम मांझी को 6 सीटें दी गई हैं.
ये भी पढ़ें- इस सीट पर कब जलेगी RJD की लालटेन? मुस्लिम आबादी ज्यादा होने के बावजूद MY समीकरण फेल
नीतीश को निपटाना चाहती है बीजेपी- विपक्ष
बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं कि एनडीए में इस बार की सीट शेयरिंग को लेकर नीतीश कुमार नाराज हैं. बिहार NDA में हमेशा बड़े भाई की भूमिका निभाने वाली जदयू को इस बार बीजेपी के बराबर सीट मिली है. जिसको लेकर नीतीश कुमार नाराज दिख रहे हैं. विपक्ष का कहना है कि बीजेपी इस विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को साइड करना चाहती है. विपक्ष के मुताबिक बीजेपी इस विधानसभा चुनाव में ऐसा खेल रच रही है जिससे जदयू को कम से कम सीटें आए. वहीं एनडीए के बाकी घटक दलों को इतनी सीटें आ जाए कि वो बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में सक्षम हो. ताकि नीतीश कुमार को किनारे लगाया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

