Zaira Wasim Marriage: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की साल 2016 में आई फिल्म दंगल दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वहीं, इस फिल्म में एक्टर की बेटी बनकर एक नई पहचान बनाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से पॉजिटिव छाप लोगों के मन में छोड़ी थी. हालांकि सिर्फ तीन फिल्में करने के बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था.
सीक्रेट सुपरस्टार और स्काई इज पिंक में अपना टैलेंट दिखाने के बाद अचानक उनका इंडस्ट्री छोड़ना उनके फैंस के लिए काफी चौकाने वाला रहा था. लेकिन बॉलीवुड से दूर जाने के बाद जायरा लगातार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही और अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलू लोगों के साथ शेयर करती रही.
वहीं अब हाल ही में जायरा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने फैंस और उनके फॉलोवर्स को काफी चौंका दिया है. जायरा ने सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस को ये खुशखबरी दी है. लोग उनके पोस्ट को देखकर कमेंट्स में बधाई दे रहे हैं.
चेहरा छिपाकर लाल जोड़े में डाली पोस्ट
जायरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने निकाह की दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अपने निकाहनामे पर साइन करती दिख रही हैं और उनके हाथों में अपने पति के नाम की मेहंदी रची हुई है.
दूसरी तस्वीर जायरा और उनके पति की है, जिसमें दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है और यह तस्वीर पीछे से ली गई है. इस तस्वीर में नया कपल आसमान में चांद को निहारते हुए दिखाई दे रहा है.
शादी के आउटफिट की बात करें तो जायरा ने लाल रंग का जोड़ा पहना है, जिस पर गोल्डन कलर की कढ़ाई है. दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जायरा ने कैप्शन लिखा है, “कबूल है X3”.
View this post on Instagram
फैंस ने सोशल मीडिया पर दिया ढेर सारा प्यार
जायरा वसीम की निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आप सबसे क्यूट ब्राइड हो, माशाअल्लाह.” वहीं, एक और यूजर ने कहा, “माशाअल्लाह, निकाह मुबारक हो आपको, जायरा वसीम.” इसके अलावा कई लोग अपनी प्रतिक्रियाओं में कह रहे हैं, “मेरी क्रश की शादी हो गई… माशाअल्लाह.”
आपको याद दिला दें कि लगातार तीन हिट फिल्में देने के बाद जायरा ने अचानक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. उस वक्त उनका करियर अपने पीक पर था. जायरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह अपने धर्म के रास्ते पर चलना चाहती हैं और इसी वजह से फिल्मों से दूरी बना रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

