Bharat Express DD Free Dish

करोड़ों की संपत्ति, लाखों का टैक्स! भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का चौंकाने वाला चुनावी हलफनामा, धोखाधड़ी का भी केस है दर्ज

Khesari Lal Yadav Bihar Election: खेसारी लाल यादव के पास कुल 16.89 करोड़ की चल संपत्ति है. करोड़ों रुपये की संपत्ति रखने वाले खेसारी लाल यादव ने 2023-24 में 73.55 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा किया है. जबकि उनकी पत्नी ने 6.93 लाख रुपये का टैक्स जमा किया है.

Khesari Lal Yadav Bihar Election

Khesari Lal Yadav Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भोजपुरी का भी तड़का लगने वाला है. जहां भोजपुरी सीनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने भाजपा का दामन थामा है. तो वहीं राजद ने भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव को छपरा से टिकट देकर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है. खेसारी लाल यादव को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनके चाहने वालों के होश उड़े हुए हैं. दरअसल खेसारी लाल यादव पर धोखाधड़ी से जुड़ा एक आपराधिक मामला दर्ज है.

अपने चुनावी हलफनामे में खेसारी लाल यादव ने अपनी संपत्ति और आपराधिक मामलों पर से पर्दा हटा दिया है. खेसारी लाल यादव की कुल चल-अचल संपत्ति 24.8 करोड़ रुपये है.

16 करोड़ की है चल संपत्ति

खेसारी लाल यादव के पास कुल 16.89 करोड़ की चल संपत्ति है. जिसमें 5 लाख नकद, 9.24 करोड़ रुपये बैंक में जमा, 4.25 करोड़ रुपये का बीमा में निवेश और 3 करोड़ रुपये की डिफेंडर गाड़ी है.

खेसारी के पास है इतना सोना

हमेशा सोने के गहनों से लदे रहने वाले खेसारी लाल यादव के पास खूब सोना है. अपने चुनावी हलफनामे में खेसारी ने बताया है कि उनके पास 350 ग्राम सोना है.

7.91 करोड़ रुपये की है अचल संपत्ति

खेसारी लाल यादव ने अपने अचल संपत्ति का ब्योरा देते हुए बताया है कि उनके पास 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है. जिसमें से 1.203 एकड़ कृषि भूमि भी शामिल है.

पत्नी भी नहीं हैं किसी से कम

भोजपुरी सीनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल अब राजद के टिकट पर राजनीति में किस्मत आजमाएंगे. संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी चंदा देवी भी कम नहीं हैं. चंदा देवी के पास भी करोड़ों की संपत्ति है. चंदा देवी के पास 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. वहीं चल संपत्ति के मामले में वो खेसारी लाल यादव से काफी पीछे हैं. चंदा देवी के पास मात्र 90 लाख रुपये की चल संपत्ति है. इसके अलावा उनके पास एक स्कॉर्पियो कार और दो स्कूटी भी है.

खेसारी लाल यादव ने बताया है कि पति-पत्नी पर कुल 3.28 करोड़ रुपये का लोन है. जो अलग-अलग संपत्तियों से जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें- Diwali 2025: कैसी थी अयोध्या की पहली दिवाली? पढ़ें भगवान श्रीराम की दिवाली कथा

करोड़ों के कर्जदार हैं खेसारी

करोड़ों रुपये की संपत्ति रखने वाले खेसारी लाल यादव ने 2023-24 में 73.55 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा किया है. जबकि उनकी पत्नी ने 6.93 लाख रुपये का टैक्स जमा किया है.

अब राजद प्रत्याशी के रूप में खेसारी लाल यादव उर्फ शत्रुघ्न यादव बिहार की राजनीति में अपनी किस्मत आजमाएंगे. भोजपुरी गायक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी लाल भोजपुरी फिल्मों में सफलता के खूब झंडे गाड़े. फिल्मों से मिली लोकप्रियता का अब खेसारी राजनीति में भरपूर उपयोग करने वाले हैं. जिसकी वजह से बिहार की राजनीति में इनकी चर्चा जोरों से हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read