Urdu Conclave 2026

सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार स्थित यमुना घाट का किया निरीक्षण, सफाई अभियान में लिया हिस्सा

करावल विधानसभा क्षेत्र स्थित सोनिया विहार के यमुना घाट का बुधवार को और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया.

दिल्ली सरकार ‘छठ पूजा 2025’ के मद्देनजर युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है. इसी क्रम में करावल विधानसभा क्षेत्र स्थित सोनिया विहार के यमुना घाट का बुधवार को और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, सभी निगम पार्षद, संगठन पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

मनोज तिवारी ने एक्स पर लिखा,  “अपनी लोकसभा के दूसरा पुस्ता यमुना तट, सोनिया विहार में दिल्ली सरकार के मंत्री @KapilMishra_IND  जी एवं अधिकारियों के साथ महापर्व छठ की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा सांकेतिक श्रमदान में सहभागिता की. छठ मईया के इस पावन पर्व पर स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. हमारी सरकार का पूर्ण ध्येय है कि छठ व्रतियों को किसी भी तरह से कोई समस्या न हो.”

सरकार बदलने के साथ ही बदलाव साफ दिखने लगा है

निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने मौजूद जनता से कहा कि मैं एक बड़ी खुशखबरी साझा करना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यमुना तट पर छठ पूजा पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है जो पिछली सरकार द्वारा लगाया गया था, इसके साथ ही दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने का भी उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लिया है. पिछले छह वर्षों से यमुना घाटों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब वहां पुनः यह भव्य रूप से पर्व मनाया जाएगा.

इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि सरकार बदलने के साथ ही बदलाव साफ दिखने लगा है. पिछले वर्ष जब हम यमुना घाट पर आए थे तो हमें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा था, क्योंकि वहां बैरिकेड लगाकर किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था, लेकिन आज वही घाट फिर से पूजा और श्रद्धा के लिए खुल रहे हैं. यह दिल्लीवासियों और विशेषकर पूर्वांचल समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है.


ये भी पढ़ें:  Bihar Election 2025: महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं, हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है- चिराग पासवान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read