Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chennai University में स्‍टूडेंट ने लोकपाल को की शिकायत— कक्षा में लड़के-लड़कियों को साथ नहीं बैठने देते कुलपति, ये भेदभाव बंद हो

चेन्नई के सत्यभामा यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने लिंग भेद (Gender Segregation) के आरोप लगाए हैं. उसने इसकी शिकायत लोकपाल से की. उसने कहा- मुझे कुलपति की नई पॉलिसी के कारण मानसिक तनाव और भेदभाव का सामना करने पड़ रहा है.

Sathyabama University in Chennai

Student Rights: तमिलनाडु में चेन्नई के सत्यभामा विश्वविद्यालय (Sathyabama University Chennai) के एक छात्र ने लोकपाल के समक्ष शिकायत की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय लिंग भेद (Gender Segregation) में लिप्‍त है, जिसके कारण उसे अपमान झेलना पड़ा है. छात्र के अनुसार, पुरुष और महिला छात्रों को एक साथ बैठने से रोका जा रहा है, जिससे लैंगिक भेदभाव और मानसिक तनाव (Mental Distress) पैदा हो रहा है.

यह शिकायत 4 अक्टूबर 2025 को दायर की गई थी, जिसमें दावा किया गया कि कुलपति ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए लिंग भेद की नीति लागू की. छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने शिकायत वापस लेने के लिए छात्रों और उनके माता-पिता को धमकाया. लोकपाल ने इस मामले में 17 अक्टूबर 2025 को हस्तक्षेप से इनकार कर दिया, क्योंकि यह भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं माना गया.

यहां आप ट्वीट के जरिए पूरा मामला समझ सकते हैं.

लोकपाल का निर्णय और विवाद

लोकपाल (Lokpal) के पांच सदस्यीय पैनल, जिसमें न्यायमूर्ति एल. नारायणा स्वामी (अध्यक्ष) सहित अन्य शामिल हैं, ने फैसला सुनाया कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, क्योंकि यह शैक्षिक नीति से जुड़ा है, न कि भ्रष्टाचार से. इस निर्णय ने छात्र समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं में नाराजगी पैदा की है, जो इसे समानता और मानसिक स्वास्थ्य के अधिकारों का उल्लंघन मानते हैं. विश्वविद्यालय ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. सोशल मीडिया पर इस मामले ने तूल पकड़ा, जहां कई यूजर्स ने Gender Segregation को पुरातनवादी नीति करार दिया. दूसरी ओर, कुछ ने इसे विश्वविद्यालय के आंतरिक नियमों का हिस्सा बताया.

क्या नींद की कमी दिमाग को कर सकती है बूढ़ा? रिसर्च में इस बीमारी का हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Also Follow Bharat Express on Youtube



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital