Urdu Conclave 2026

पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात! योगी सरकार ने पत्रकार कल्याण कोष हेतु 80.31 लाख रुपये स्वीकृत किए, विधायक राजेश्वर सिंह की पहल पर मिला तोहफा

Rajeshwar Singh Media Welfare: सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के पत्रकारों के लिए कल्याण कोष की स्थापना को मंजूरी दे दी है. जो पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण पर खर्च होगी.

Rajeshwar Singh Media Welfare

Rajeshwar Singh Media Welfare: सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के पत्रकारों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर राज्य पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है. इसके लिए 80 लाख 31 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जो पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण पर खर्च होगी.

कुछ दिन पहले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पत्रकारों के लिए एक स्थायी कल्याण कोष की मांग रखी थी. अब उनकी पहल को सरकार ने हरी झंडी दे दी है.

मुख्यमंत्री ने जारी किया बजट

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तहत राज्य पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना के लिए 80 लाख 31 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्रचार एवं प्रकाशन हेतु आवश्यक कार्यों के बजट से जारी की गई है.

Rajeshwar Singh Media Welfare

विधायक राजेश्वर सिंह ने व्यक्त की प्रसन्नता

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,

पत्रकार सत्य की मशाल हैं. अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, वे वहां भी रोशनी फैलाने का साहस रखते हैं. मुख्यमंत्री योगी जी का यह निर्णय प्रदेश के मीडिया जगत में विश्वास, गरिमा और आत्मबल को मज़बूत करेगा.

ये भी पढ़ें- “हमारी विविधता ही भारत की आत्मा…”, PM मोदी ने सरदार पटेल के विजन को आगे बढ़ाया, ‘रन फॉर यूनिटी’ से एकता को मजबूत करने का संदेश

संबंधित अधिकारियों को भेजा गया आदेश

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी शासनादेश (संख्या: 20/2025/756/उल्लेख-2-2025/001-1693875, दिनांक 15 अक्टूबर 2025) में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि ‘पत्रकार कल्याण कोष’ के संचालन और आवश्यक प्रशासनिक कार्यों पर खर्च की जाएगी. इस आदेश की प्रतिलिपि वित्त विभाग, सांख्यिकी निदेशालय और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है.

राज्य सरकार का यह कदम न केवल पत्रकारों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि इससे उत्तर प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की दिशा में नई उम्मीद जगी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read