Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

IND-AUS T-20: 58 गेंद में खत्म हुआ खेल, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच रहा बेनतीजा

IND-AUS T-20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. कैनबरा में बुधवार को बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा.

IND-AUS T-20

IND-AUS T-20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. कैनबरा में बार-बार हो रही बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. भारतीय टीम ने 9.4 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे, जब खेल रोका गया. शुभमन गिल 37 और सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे. दूसरा मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा.

कैसे हुई शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी थी और 3.5 ओवर में 35 रन जोड़े थे. अभिषेक 14 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे. गिल और सूर्या भारतीय पारी को तेजी से आगे बढ़ा रहे थे कि बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा.

काफी देर रुका रहा मैच

बारिश के कारण खेल काफी देर तक रुका रहा. मैच जब शुरू हुआ तो 20 ओवर से घटाकर 18 ओवर कर दिया गया. गिल और सूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में स्कोर 97 तक पहुंचाया था कि फिर बारिश शुरू हो गई. इस समय गिल 20 गेंद पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 37 और सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर खेल रहे थे. दोनों के बीच 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई थी.

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक अक्सर रात में या सुबह क्यों आता है?

मैच रद्द करने की घोषणा

लंबे इंतजार के बाद बारिश नहीं रुकती देख अंपायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा की. अभिषेक शर्मा का एकमात्र विकेट नाथन एलिस को मिला. भारत के लिए इस मैच में सकारात्मक बात यह रही कि लंबे समय बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने पुराने रंग में नजर आए. सूर्या के बल्ले पर गेंद अच्छे से आ रही है. वह वे सारे शॉट खेल पा रहे थे, जिसके लिए उनकी लोकप्रियता है. सूर्या ने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए. इस दौरान टी20 में 150 छक्के लगाने वाले वह रोहित शर्मा के बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज बने.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

UP Tourism

Latest