Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राजद उम्मीदवार और भोजपुरी एक्टर अभिनेता खेसारी लाल यादव पर निशाना साधा है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे रोजगार देने की बात कर रहे हैं. वे बताएं कि कौन सा रोजगार देंगे? नाचने वाला.ट
तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?
पटना में तेजप्रताप यादव ने खेसारी लाल यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अभी चुनाव चल रहा है, हर दल अपने-अपने वादे और दावे कर रहा है. खेसारी लाल यादव भी दावे कर रहे हैं लेकिन वे किस तरह का रोजगार दिलाएंगे? इस दौरान उन्होंने खेसारी लाल यादव पर हमला बोलते हुए ‘नाचने वाला’ भी बोल दिया.
NDA के संकल्प पत्र पर क्या बोले?
एनडीए के संकल्प पत्र में रोजगार देने के वादे पर तेजप्रताप ने कहा कि अभी तो चुनाव है. देखते हैं आगे क्या होता है.
NDA का दावा
बता दें कि जहां एक तरफ महागठबंधन के सीएम फेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा कर रहे हैं, वहीं शुक्रवार को एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में दावा किया है कि एनडीए सरकार ने बिहार में अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया है. अब आगे एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियों एवं रोजगार अवसरों के सृजन को सुनिश्चित किया जाएगा.
तेजप्रताप यादव का पोस्ट
तेजप्रताप ने एक पोस्ट में लिखा कि हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं. हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है. हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.
ये भी पढ़ें-मुंबई में विपक्ष का सत्य मार्च आज, पुलिस ने नहीं दी इजाजत
गौर करने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव को नाचने वाला या नचनिया कहा गया हो. इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी खेसारी लाल यादव को नचनिया कहा था. जब इसे लेकर मीडिया ने तेज प्रताप से पूछा तो उन्होंने समर्थन करते हुए कहा कि क्या गलत कहा है, खेसारी लाल यादव नाचते हैं तो नचनिया ही कहा जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

