India wins WWC 2025
India wins WWC 2025: भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत कर पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल में 52 रन से जीत दर्ज कर भारतीय टीम विश्व चैंपियन बन गई. भारत के विश्व चैंपियन बनने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व क्रिकेटरों ने बधाई दी है.
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसे ऐतिहासिक जीत करार दिया. उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. महिला क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम के द्वारा वर्ल्ड कप पहली बार जीतने पर राजीव शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.
हमारी बेटियाँ विश्व कप चैंपियन हो गयीं । हमे तुम पर नाज है ।@bcci
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) November 2, 2025
अनिल कुंबले ने दी बधाई
महिला विश्व कप जीतने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने इसे चैंपियनों की असली प्रतियोगिता बताया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को भी इसका श्रेय देते हुए उनकी धैर्य की सराहना की.
A remarkable campaign from start to finish – disciplined, fearless and united 🇮🇳
This win is a reflection of the team’s consistency and composure under pressure. Full credit to South Africa as well, fought with heart and made the final a true contest of champions 🏆— Anil Kumble (@anilkumble1074) November 2, 2025
अनिल कुंबले ने लिखा,
शुरू से अंत तक एक शानदार अभियान—अनुशासित, निडर और एकजुट. यह जीत दबाव में टीम की निरंतरता और धैर्य का प्रतिबिंब है. दक्षिण अफ्रीका को भी पूरा श्रेय जाता है, जिन्होंने पूरे जोश के साथ खेला और फाइनल को चैंपियनों की असली प्रतियोगिता बना दिया.
वीरेंद्र सहवाग ने बताया गर्व का क्षण
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विश्व चैंपियन बनने पर हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम पर गर्व है. उनकी टीम ने पूरी पीढ़ी को जीतने, लड़ने और चमकने का सपना दिया है.
वहीं पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक्स पर लिखा,
भारतीय महिला टीम को विश्व कप जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. शानदार खेल. दीप्ति शर्मा, आप कमाल की खिलाड़ी हैं. शेफाली, शाबाश.
Many congratulations to @BCCIWomen for winning the World Cup. Brilliant play. Deepti sharma what a player you are. Shafali well done 👏
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 2, 2025
एबी डिविलियर्स ने भी दी बधाई
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने भी भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा,
टीम इंडिया को बधाई. अपना सिर ऊंचा रखें. दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, वैश्विक महिला खेल फलफूल रहा है, क्या फाइनल था, क्या टूर्नामेंट था.
ये भी पढ़ें- साबास टीम इंडिया! 1 दिन में 2 शानदार जीत; बेटियों ने वर्ल्ड कप जीता, लड़कों ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का किला
बता दें कि, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम 52 रन से जीत दर्ज कर विश्व क्रिकेट की नई चैंपियन बनी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे. भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई. गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 5 और शेफाली ने 2 विकेट लिए.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

