PM Modi Meet Women Cricket Team: भारत की महिला विश्व कप विजेता टीम ने बुधवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी से साल 2017 में हुई मुलाकात को याद किया.
PM Modi मिले टीम इंडिया के चैंपियंस से, खिलाड़ियों ने साझा किया भावुक अनुभव#PMModi #WomenWorldChampions #WomenChampions #LatestUpdates #HindiNews #Trending #Video #BharatExpress | @narendramodi | @PMOIndia pic.twitter.com/iXQwZ5SlcS
— Bharat Express (@BhaaratExpress) November 6, 2025
वनडे विश्व कप 2017 के फाइनल में भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के हाथों 9 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. उस समय मिताली राज भारतीय टीम की कप्तान थीं. हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में 51 रन की जुझारू पारी खेली थी.
2017 में कप्तान हरमनप्रीत की पीएम से मुलाकात
हरमनप्रीत कौर ने साल 2017 में पीएम मोदी से हुई मुलाकात को याद किया, जब टीम इंडिया ट्रॉफी जीते बगैर उनसे मिली थी, लेकिन इस बार महिला टीम ट्रॉफी के साथ पीएम मोदी से मिली है. इस टीम ने अपने वादे को पूरा किया है.
बातचीत के दौरान उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें मोटिवेट किया है, वह उन सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आज लड़कियां सभी क्षेत्रों में अच्छा कर रही हैं. यह पीएम मोदी के प्रयासों के कारण है.
Captain @ImHarmanpreet says, “We remember the last time we met you in 2017, we could not get the trophy, but we are really proud that this time, we have become the world champions. We are really honoured to meet you. We aim to keep meeting you in the future as well.”
PM… pic.twitter.com/XXo4hDQ3TU
— Upendrra Rai (@UpendrraRai) November 6, 2025
टीम कोच ने दी खास सीख
इस मुलाकात के दौरान हरमनप्रीत ने बताया कि कैसे उनके कोच ने उन्हें सिखाया कि वर्तमान में रहना जरूरी है. हमें पहले की चीजों को भूलकर वर्तमान में जीना होगा. ये बहुत जरूरी है. यही बात एक पीएम के तौर पर आप भी कहते हैं. यह हमारी मजबूती के लिए जरूरी है और ट्रेनिंग का हिस्सा है.
इस पर पीएम मोदी ने भी कहा कि वर्तमान में रहना उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है और यह उनकी आदत बन गई है.
ये भी पढ़ें- India Vs Australia 4th T20: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं
कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले को 52 रन से जीता. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शेफाली वर्मा (87) और दीप्ति शर्मा (58) की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि क्लो ट्रायॉन, नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया.
इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 98 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 101 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं.
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा ने 2 विकेट निकाले. इनके अलावा, श्री चरणी ने 1 विकेट हासिल किया.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




