Sulakshana Pandit Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को निधन हो गया. 71 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडित काफी समय से बीमार थीं. मुंबई के एक हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली.
बता दें कि सुलक्षणा पंडित 70 के दशक में बॉलीवुड की स्टार थीं. एक्ट्रेस फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेहतरीन सिंगिंग के लिए भी जानी जाती थीं. सुलक्षणा पंडित गायिका और अभिनेत्री विजयता पंडित की बहन थीं.
छोटी उम्र में शुरू किया काम
सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था. उन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. वे 1967 की फिल्म ‘तकदीर’ में लता मंगेशकर के साथ ‘सात समंदर पार से’ गाने से मशहूर हुईं.
इस एक्ट्रेस को 1976 में फिल्म संकल्प के गाने ‘तू ही सागर तू ही किनारा’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. उन्होंने 1975 में फिल्म उलझन से एक एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था. कहा जाता है कि उस समय यह एक्ट्रेस बॉलीवुड सुपरस्टार संजीव कुमार से प्यार करती थी, लेकिन जब उन्होंने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया, तो उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें- Anunay Sood Death: 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए Travel Influencer अनुनय सूद, फैंस में शोक की लहर
फिल्मी सफर
उन्होंने हेरा फेरी, वक्त की दीवार, अपनापन और खानदान जैसी कई हिट फिल्मों में सुलक्षणा ने काम किया है. बॉलीवुड में अपने समय में उन्होंने राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है.
उनका आखिरी प्लेबैक गाना फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में था, जो 1996 में रिलीज हुई. इसे उनके भाइयों जतिन और ललित ने कंपोज किया था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
