Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस Somy Ali एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोमी ने इस बार भी सलमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया है कि सलमान खान आज भी उन्हें परेशान कर रहे हैं और यहां तक कि धमकी भी दी है.
सोमी अली ने अपने वीडियो में कहा कि सालों बीत जाने के बाद भी सलमान खान उन्हें चैन से नहीं रहने दे रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया, “सलमान खान मेरी जिंदगी के पीछे पड़े हैं. वो मुझे 2025 में भी बुली कर रहे हैं. उन्होंने अनजान नंबर से कॉल कर मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उनके बारे में कुछ कहा तो वो मुझे सबक सिखा देंगे.”
सोमी का कहना है कि सलमान की वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से अलग कर दिया गया. “बॉलीवुड में अब कोई मुझसे बात नहीं करता. जो दोस्त हुआ करते थे, वो सब दूर हो गए. अब सलमान ये सब हॉलीवुड में भी करने लगे हैं,” उन्होंने कहा.
‘नो मोर टीयर्स’ एनजीओ को बदनाम करने की कोशिश
सोमी अली ने अपने वीडियो में ये भी दावा किया कि सलमान खान उनकी संस्था ‘नो मोर टीयर्स’ की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. यह एनजीओ घरेलू हिंसा और अत्याचार झेल चुकी महिलाओं की मदद करता है. उन्होंने कहा, “मेरे एनजीओ को बदनाम करने के लिए झूठ फैलाया जा रहा है. यह इंसान अपनी इमेज बचाने में लगा है, लेकिन मेरे साथ अन्याय कर रहा है.”
ये भी पढ़ें- एक ही दिन में पलट गया Bigg Boss 19 का पूरा गेम, शॉकिंग डबल एविक्शन से फैंस हैरान!
ब्रेकअप और धोखे की कहानी फिर आई चर्चा में
सोमी ने बताया कि उन्होंने साल 1998 में सलमान से रिश्ता खत्म कर लिया था, क्योंकि एक्टर ने उन्हें धोखा दिया था. उनका कहना है कि सलमान अब भी उन्हें भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया, “सलमान दुबई में मेरी सौतेली बहन और भांजे से मिल रहे हैं, लेकिन यह चिंता से ज्यादा मुझे परेशान करने के लिए है.”
“मेरे बारे में फैला रहे हैं झूठ”
सोमी ने आगे कहा कि सलमान उनके खिलाफ गलत बातें फैला रहे हैं. “मेरी बेस्ट फ्रेंड ने बताया कि सलमान इंडस्ट्री में सबको कहते हैं कि मैं पागल हो गई हूं, अपना रास्ता भूल चुकी हूं. वो मेरे बारे में झूठ फैलाते हैं ताकि मेरी छवि खराब हो.” उन्होंने कहा कि उन्हें अब ये सब सहना मुश्किल लग रहा है और वह इस बात से बेहद आहत हैं कि इतने सालों बाद भी यह विवाद खत्म नहीं हुआ.
फिलहाल, सलमान खान की ओर से इन आरोपों पर कोई बयान नहीं आया है. पहले भी जब सोमी अली ने एक्टर पर कई बार गंभीर आरोप लगाए थे, तब भी सलमान की टीम या परिवार ने चुप्पी साधी थी. अब देखना होगा कि इस नए विवाद पर अभिनेता की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



