Tej Pratap Meets Ravi Kishan: बिहार विधानसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. एक तरफ जहां महागठबंधन इस बार बिहार की कुर्सी पर बैठने के लिए तरह-तरह के दांव-पेंच आजमा रहा है. तो वहीं एनडीए एक बार फिर सरकार में बने रहने के लिए हर जतन कर रही है. शह-मात के इस खेल में दोनों गठबंधनों के द्वारा लगातार एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने की कवायद की जा रही है. इसी बीच भाजपा ने राजद को मात देने के लिए तेजस्वी यादव के बड़े भाई और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप पर डोरे डालने शुरू कर दिये हैं.
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अभिनेता से भाजपा सांसद बने रवि किशन ने शनिवार को दूसरी बार पटना हवाई अड्डे पर मुलाकात की.
#WATCH Patna | Jan Shakti Janata Dal national president and candidate from Mahua assembly constituency, Tej Pratap Yadav says, “It is a coincidence that I am meeting BJP MP Ravi Kishan again after meeting him yesterday….’Har Har Mahadev’…” pic.twitter.com/IcqH2oD4vd
— ANI (@ANI) November 8, 2025
दोनों नेताओं ने की एयरपोर्ट पर मुलाकात
इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों नेताओं की मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई, जहां दोनों नेताओं को मीडिया से दूर धीमी आवाज में बात करते देखा गया.
मुलाकात और कुछ देर की बातचीत के बाद दोनों ने ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाया. इससे पहले दोनों की मुलाकात एयरपोर्ट पर ही हुई थी, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि तेज प्रताप भाजपा में शामिल होने की संभावना तलाश रहे हैं.
राजद उम्मीदवारों की जमानत होगी जब्त
हालांकि, इस तरह के किसी भी कदम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रवि किशन ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान महागठबंधन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में ऐसा जनादेश आना चाहिए कि विपक्षी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाए.
भाजपा सांसद के अनुसार, पहले चरण के बाद माहौल साफ है और गति एनडीए के पक्ष में है.
ये भी पढ़ें- USA Shutdown: अमेरिका में SNAP कटौती मामले में सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को मिली राहत, 4.2 करोड़ गरीबों के खाने पर संकट
सत्ता में आ गए तो क्या होगा…?
भाजपा सांसद रवि किशन ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें तब भी धमकियां मिलती हैं जब विपक्ष सत्ता में नहीं होता. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि अगर वे सत्ता में आ गए तो क्या होगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष हताश है और उसने बिहार को बर्बाद कर दिया है.
उन्होंने दावा किया कि 14 नवंबर को डबल इंजन वाली सरकार बनेगी और बिहार नंबर वन राज्य बनने की ओर अग्रसर होगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


