Bharat Express DD Free Dish

लालू की विरासत-बिहार की आशा! तेजस्वी यादव को जन्मदिन पर मिली ढेरों शुभकामनाएं, रोहिणी आचार्य ने लिखा- तुम जनता की ढाल बनो

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव को उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने एक खास संदेश के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. रोहिणी ने तेजस्वी और अपने परिवार के साथ कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की.

Tejashwi Yadav Birthday

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जहां राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने एक खास संदेश के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

रोहिणी ने तेजस्वी और अपने परिवार के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की.

उम्र कच्ची मगर नियत सच्ची

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

उम्र कच्ची, मगर नियत सच्ची और जुबान पक्की, हमारे कर्मवीर-कर्तव्यनिष्ठ भाई तेजस्वी तुम्हारा हर सपना साकार हो, तुम बिहार के नौजवानों के साथ-साथ तमाम बिहारवासियों के सपनों को हकीकत में बदलो और तुम्हारा जीवन सदैव खुशियों से भरा हो, तुम बिहार के हर घर की खुशी की वजह बनो, तुम वंचितों की आवाज बनो, जन-जन की आस एवं विश्वास बनो, तुम जनता की ढाल बनो. इन्हीं शुभेच्छाओं के साथ तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई ढेर सारा प्यार आशीर्वाद और स्नेह भाई.

राजद ने भी पोस्ट कर दी बधाई

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया. जिसमें उसने लिखा कि नौकरी और रोजगार को देश में पहली बार राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाने वाले तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सरकारी नौकरी बनेंगी खुशियों का आधार, जब बनेगी तेजस्वी सरकार. चूकना नहीं है अबकी बार.

बिहार की एकमात्र आशा हैं तेजस्वी- प्रियंका

राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार की एकमात्र आशा बताया.

प्रियंका भारती ने पोस्ट में लिखा,

जन्मदिन मुबारक हो तेजस्वी यादव. बिहार की एकमात्र आशा, भारतीय राजनीति का भविष्य, एक आशावादी और दूरदर्शी सोच वाला इंसान, लालू यादव की विरासत, जिन्होंने सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों से कभी समझौता नहीं किया.

अन्य राजद नेताओं ने भी दी बधाई

राजद नेता ऋषि कुमार ने भी तेजस्वी यादव को जन्मदिन की मुबारकबाद दी. उन्होंने तेजस्वी यादव को संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि बिहार के लोकप्रिय युवा नेता, गरीब-वंचितों की आवाज, संघर्ष और सेवा के प्रतीक तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. आपका जीवन सदैव स्वस्थ, सफल एवं सुखमय रहे. आपके मार्गदर्शन में बिहार प्रगति व विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, यही शुभकामना है. जन-सेवा में आपका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें.

ये भी पढ़ें- अदाणी पावर ने बिहार के 2,400 MW भागलपुर प्रोजेक्ट का टेंडर जीतने के लिए टॉरेंट और JSW से कम लगाई बोली

बता दें कि राजद नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था. आज तेजस्वी यादव 36 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन पर देश भर के नेता उनको बधाई संदेश दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read