Shahabad Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं. अब तस्वीर धीरे धीरे साफ होती दिख रही है. सुबह शुरू हुई मतगणना के साथ ही हर सीट से मिलने वाले ताज़ा आंकड़ों पर सभी दलों की निगाहें टिकी हैं. इन्हीं में से एक क्षेत्र है शाहाबाद, जिसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की धड़कने बढ़ी हुई हैं.
शाहाबाद में पिछली बार मिली हार को इस बार जीत में बदलने के लिए बीजेपी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को अपनी पार्टी में शामिल कराया था. जातीय समीकरण सेट करने के लिए उनकी उपेंद्र कुशवाहा के साथ तस्वीरें वायरल कराई. ताकि राजपूत और कुशवाहा समाज के वोटरों में ये मैसेज जा सके कि दोनों नेता एक साथ हैं.
शाहाबाद में हैं 22 सीटें
बिहार के शाहबाद क्षेत्र में कुल 22 विधानसभा सीटें हैं. इसमें भोजपुर जिले की 7 और बक्सर जिले की 7, रोहतास की 7 और कैमूर के 4 सीटों पर चुनाव परिणाम आ रहे हैं. बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कैमूर और रोहतास जिले में एनडीए का खाता भी नहीं खुल पाया था. इस बार एनडीए यहां पर पड़े जीत के सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगी.
ये भी पढ़ें- “कांग्रेस अब पहले से ज्यादा वामपंथी, बीजेपी की राजनीति से मुकाबले के लिए बदली दिशा”… शशि थरूर ने ऐसा क्यों बोला?
10 पर एनडीए और 12 पर महागठबंधन आगे
shahabad Election Result 9:00 बजे: शाहाबाद क्षेत्र में महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इस समय 10 सीटों पर एनडीए और 12 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रही है.
2020 के विधानसभा चुनाव में शाहबाद रीजन में एनडीए का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. शाहाबाद के 22 सीटों में से एनडीए ने सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


