Bharat Express DD Free Dish

बिहार में दिखा बाहुबलियों का दम! अनंत सिंह से लेकर ओसामा शहाब तक, जानें कैसा रहा बाहुबलियों का प्रदर्शन

बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election Result) के नतीजों में बाहुबली प्रत्याशी सुर्खियों में हैं. मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत हुई, जबकि शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रधुनाथपुर से बढ़त बनाए हुए हैं. कई VIP सीटों पर मुकाबला कड़ा है और कई जगह बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं.

Bihar-Election-2025-Bhaubhali-Result.

Bihar Election Result: बिहार चुनाव के परिणाम जैसे परत-दर-परत खुलते जा रहे हैं, वैसे ही सबकी नजर बिहार की VIP सीटों पर टिकी हुई है. साथ ही बिहार में बाहुबली प्रत्याशियों का कैसा रहा प्रदर्शन, यह जानने में भी दिलचस्पी बढ़ती नजर आ रही है. हालांकि जब सभी पार्टियों ने अपने बाहुबली कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में उतारे, तो कई राजनीतिक पंडितों ने इनके हारने की कल्पना करना शुरू कर दी थी.

मोकामा से अनंत सिंह की जीत

बिहार की मोकामा विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बाहुबली प्रत्याशी अनंत सिंह को बारी मतों से जीत हासिल हुई है. उनके खिलाफ राजद की वीणा देवी चुनावी मैदान में थीं, जिनके पति खुद दिनेश प्रसाद सिंह भी एक बाहुबली के रूप में अपना वर्चस्व रखते हैं. वहीं जनसुराज के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष को भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा. इस सीट पर 6 नवंबर को करीब 64 फीसदी वोटिंग हुई थी.

1. तरारी: इस सीट पर बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. 2024 के उपचुनाव में विशाल ने जीत दर्ज की थी. ताजा रुझानों में विशाल ही बढ़त बनाए हुए हैं. उनकी टक्कर सीपीआई (एम) नेता मदन सिंह से है. इस सीट पर जनसुराज पार्टी से चंद्र शेखर सिंह मैदान में हैं.

2. रधुनाथपुर: इस सीट से आरजेडी ने पूर्व सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को उम्मीदवार बनाया है. ओसामा फिलहाल आगे चल रहे हैं. उनके सामने एनडीए ने विकाश कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर जनसुराज पार्टी के राहुल कुमार सिंह भी ताल ठोक रहे हैं.

3. मांझी: इस सीट पर जेडीयू, सीपीआई (एम) और जन सुराज पार्टी के बीच मुकाबला है. यहां से बाहुबली प्रभुनाम सिंह के बेटे रणधीर कुमार सिंह ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा है. फिलहला वह आगे चल रहे हैं. उनके सामने सीपीआई (एम) से डॉक्टर सत्येंद्र यादव और जनसुराज पार्टी से यदुवंश गिरी चुनाव लड़ रहे हैं.

4. संदेश: इस सीट से बाहुबली अरूण यादव के बेटे दीपू यादव आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनसे सामने जेडीयू नेता और बालू माफिया राधा चरण चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर कांटे की टक्कर है. फिलहाल इस सीट पर राधा चरण आगे चल रहे हैं.

5. दानापुर: इस सीट पर बाहुबली नेता रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं. रीतलाल आरजेडी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. उनके सामने एनडीए से बीजेपी के रामकृपाल यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जो फिलहाल पीछे हैं.

6. वारिसलीगंज: इस सीट पर दो बाहुबलियों की पत्नियों के बीच चुनावी टक्कर है. यहां आरजेडी के टिकट पर अनीता देवी और बीजेपी के टिकट पर अरुणा देवी चुनाव लड़ रही हैं. अनीता देवी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं. वहीं अरुणा देवी बाहुबली अखिलेश सिंह की पत्नी हैं. फिलहाल राजद की अनीता देवी बढ़त बनाए हुए हैं.

7. बनियापुर: इस सीट को बाहुबलियों का गढ़ माना जाता है. हालांकि यहां से बीजेपी उम्मीदवार केदार नाथ सिंह 15 हजार वोटों से चुनाव जीत चुके है. दिवंगत बाहुबली और विधायक रहे अशोक सिंह की पत्नी चांदनी देवी RJD के टिकट पर चुनाव लडं रही थी.


ये भी पढ़ें: Bihar Election Result: मीम वर्ल्ड में महागठबंधन की ‘जीत’, ‘95 हार’ वाला ट्वीट वायरल, राहुल और तेजस्वी घेरे में 


8. शाहपुर: इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राकेश रंजन बढ़त बनाए हुए हैं. रुझानों में वह बाहुबली और आरजेडी के राहुल तिवारी यहां से पीछे चल रहे हैं. यह बड़ा उलटफेर माना जा रहा है.

9. लालगंज: इस सीट पर आरजेडी से शिवानी शुक्ला चुनाव में हैं. शिवाली बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं. शिवानी का सीधा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार संजय कुमार सिंह से है. संजय मौजूदा विधायक हैं. फिलहाल संजय कुमार सिंह आगे चल रही हैं.

10. बेलागंज: इस सीट पर आरजेडी और जेडीयू के बीच सीधा मुकाबला है. यहां से आरजेडी के टिकट पर बाहुबली विश्वनाथ कुमार सिंह और जेडीयू के टिकट पर मनोरमा देवी चुनाव लड़ रही हैं. हालांकि मनोरमा देवी ने यहां से चुनाव जीत लिया है.

11. बाढ़: इस सीट पर आरजेडी से बाहुबली कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया मैदान में हैं. वहीं बीजेपी से सियाराम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर दबदबा एनडीए का ही रहा है. बीजेपी के प्रत्याशी सियाराम सिंह यहां से चुनाव जीत चुके हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read