Urdu Conclave 2026

‘बाबू वक्त नहीं लगेगा’; रोहणी के बाद तेजप्रताप की हुंकार, भाई तेजस्वी को दे डाली चेतावनी

Tej Pratap Yadav Target Tejashwi Yadav: लालू यादव परिवार में मचे घमासान के बीच राहणी आचार्य (Rohini Acharya) के कई बयान आ रहे हैं. अब तेज प्रताप यादव ने RJD और तेजस्वी यादव को निशाने में लेते हुए चेतावनी जारी कर दी है.

RJD Lalu Yadav Family Feud Tej Pratap Yadav Target Tejashwi Yadav After Rohini Acharya

लालू परिवार में भूचाल

Tej Pratap Yadav Target Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बाद लालू परिवार के भीतर की कलह (Lalu Yadav Family Feud) अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है. लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी बहन रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) को घर से निकाल दिया गया है. रोहिणी आचार्य ने खुद ही सार्वजनिक तौर पर लालू परिवार से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया था. इसके बाद अब तेजप्रताप यादव भाई तेजस्वी पर हमलावर हो गए हैं और उन्हें चेतावनी तक दे डाली है.

तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए अपने भाई तेजस्वी यादव और पिता लालू प्रसाद यादव पर गंभीर सवाल उठाए हैं. तेज प्रताप ने RJD की लगातार घटती सीटों का हवाला देते हुए अपनी बात रखी और सवाल पूछा है.

ये भी पढ़ें: बिहार में सियासी उठापटक: शपथ से पहले मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार; अधिकारियों से बोले-…समझ गए!

‘अब RJD लालू का पार्टी नहीं’

रोहिणी आचार्य द्वारा संबंध खत्म करने के ऐलान के बाद आहत तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने भावुक हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि RJD अब लालू की विचारधारा वाली पार्टी नहीं, बल्कि “जयचंदों द्वारा हथियाई गई पार्टी” बन चुकी है. जहां सिद्धांत की जगह चाटुकारिता और समर्पण की जगह षड्यंत्र है. उन्होंने लिखा-

‘पहले मुझे निकाला, फिर देवी जैसी मेरी बहन रोहिणी को निकाला. पूरा बिहार हंस रहा था कि जिस परिवार ने लोगों को हंसाया और रुलाया, वही आज खुद मजाक का पात्र बन गया है.’

Tej Pratap Yadav की तेजस्वी यादव को चेतावनी

इतना ही नहीं तेजप्रताप ने आगे लिखा कि जब मुझे निकाला गया था, तो यही लोग सोच रहे थे कि तेज प्रताप तो फालतू है. जिस दिन मैं बाहर निकला और ‘नई RJD’ की सच्चाई जनता के सामने रखी. उसी दिन इनको समझ आ गया कि इन्होंने क्या खोया है. इतना ही नहीं तेजस्वी को चेतावनी देते हुए कहा कि सबको निकालोगे तो रहेगा कौन? यही सवाल अब जनता पूछ रही है.

ये भी पढ़ें: ‘मिनी पावरहाउस’ है अंजीर! लाभ के लिए खाने का सही तरीका जानें

सीटों का आंकड़ा किया पेश

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख ने महाभारत का संदर्भ देते हुए चेतावनी दी कि परिवार और पार्टी में कलह का अंजाम बुरा होगा. सीटों की गिरावट को लेकर भी तेजप्रताप ने 2015 से 2025 तक RJD की सीटों के आंकड़े पेश किए, जो सीधे तौर पर उनकी उपेक्षा को हार का कारण बता रहे हैं.

  • 2015- 80 सीट
  • 2020- 75 सीट
  • 2025- 25 सीट

25 से 5 आने में वक्त नहीं लगेगा

तेज प्रताप ने चेतावनी दी कि अगर यही सिलसिला चलता रहा, तो अगली बार के चुनाव में RJD को 25 से 5 सीटों पर आने में देर नहीं लगेगी. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी जिन 44 सीटों पर लड़ी थी, वहां RJD को मात्र 5 सीट ही मिलीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read