Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जोहान्सबर्ग में 11 राज्यों के लोक नृत्य से गूंजा ‘रिदम्स ऑफ़ यूनाइटेड इंडिया’, स्‍वागत देख बोले PM मोदी- ‘ये भारत की विविधता का अद्भुत प्रदर्शन’

द. अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समक्ष शानदार प्रस्‍तुति दी. इन लम्‍हों ने साबित कर दिया कि दुनिया के किसी भी कोने में बसे भारतीय अपनी संस्कृति और जड़ों से बड़ा गहरा लगाव रखते हैं. जोहान्सबर्ग की शाम भारत की ‘एकता में विविधता’ का जीवंत उदाहरण बन गई.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi In South Africa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें G20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेने दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे. शुक्रवार शाम को सैकड़ों प्रवासी भारतीयों ने उनका पारंपरिक वेशभूषा में ज़ोरदार स्वागत किया. ‘रिदम्स ऑफ़ अ यूनाइटेड इंडिया’ नामक छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के बच्चों-युवाओं ने 11 राज्यों के लोक नृत्य पेश किए.

 

11 राज्यों की लोक संस्कृति का रंगारंग प्रदर्शन

गुजरात का गरबा, पंजाब की भांगड़ा, राजस्थान का घूमर, तमिलनाडु का करगम, बंगाल का छऊ समेत कई नृत्य रूप देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्कुराते नज़र आए. कई बच्चियों ने साड़ी-लहंगा और लड़कों ने पगड़ी-कुर्ता पहना हुआ था.

गणपति की प्रार्थना और शांति मंत्र से गूंजा हॉल

कार्यक्रम की शुरुआत गणपति प्रार्थना और शांति मंत्र से हुई. बच्चों ने संस्कृत श्लोक इतनी श्रद्धा से गाए कि पूरा हॉल भक्तिमय हो गया. इसके बाद विभिन्न भाषाओं में भजन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए.

जोहान्सबर्ग में स्वागत से पीएम मोदी हुए भावुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कहा, “आपके इस स्वागत से मैं गहराई से अभिभूत हूं. भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता यहां दक्षिण अफ़्रीका में पूरे रंग में दिख रही है. हमारे युवा दोस्तों ने गणपति प्रार्थना, शांति मंत्र और अन्य दिव्य प्रार्थनाएं इतनी भक्ति से गाईं कि दिल छू गया.”

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर लिखा, “भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच सांस्कृतिक संबंध वाक़ई दिल को छूने वाले और शाश्वत हैं. प्रवासी भारतीयों ने जिस तरह अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा है, वह क़ाबिल-ए-तारीफ़ है.”

दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को किया याद

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “यह स्नेह भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच सदियों पुराने बंधन को दर्शाता है. इतिहास में जड़े और साझा मूल्यों से मज़बूत ये रिश्ते लगातार और गहरे होते जा रहे हैं.”

G20 समिट के लिए जोहान्सबर्ग गए हैं प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग पहुंचते ही बताया, “G20 समिट के लिए जोहान्सबर्ग पहुंच गया हूं. विश्व नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद है. हमारा फोकस सहयोग मज़बूत करना, विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाना और सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना रहेगा.”

22-23 नवंबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

यह भी पढ़िए: G20 समिट में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी, सामने आईं भव्य स्वागत की तस्वीरें, जोहान्सबर्ग में रेड कारपेट वेलकम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital