नेता प्रतिपक्ष कहां गायब थे?
BJP Slams Rahul Gandhi: भारत को अपने 53वें CJI मिल गए हैं. जस्टिस सूर्यकांत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद की शपथ दिलाई. इसके लिए राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शामिल होने के लिए तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया था. उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व उपराष्ट्रपति समेत प्रधानमंत्री और तमाम मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. हालांकि, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष इस शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए. ऐसे में अब वो भाजपा के निशाने पर आ गए हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस सूर्यकांत को भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) के तौर पर पद की शपथ दिलाई. राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई शामिल हुए. हालांकि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi Misses CJI Jstice Surykant Oath Ceremony) नहीं पहुंचे.
निशाने पर आए राहुल गांधी (Amit Malviya Target Rahul Gandhi)
भारत के मुख्य न्यायाधीश के शपथ समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, ब्राजील, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल हुए. हालांकि, हमारे देश के नेता प्रतिपक्ष ही इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए. इसे कारण वह निशाने पर आ गए. भाजपा नेता अमित मालवीय ने इसे लेकर सोशल मीडिया में उन पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा-
‘शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के नेता एक बार फिर गायब थे. किसी को नहीं पता कि वह कहां हैं या उन्होंने एक जरूरी संवैधानिक कार्यक्रम में हिस्सा क्यों नहीं लिया?’
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नक्सल समर्थन: इंडिया गेट में लगे ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे; पुलिस पर किया हमला; 15 लोग गिरफ्तार
पंगु हाईकमान से पूछा सवाल
इतना ही नहीं आगे अमित मालवीय ने कर्नाटक को लेकर भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला किया. उन्होंने लिखा ‘सिद्धारमैया और डीके. शिवकुमार गुटों के बीच जबरदस्त अंदरूनी लड़ाई से कर्नाटक उबल रहा है. कांग्रेस हाईकमान पंगु बना हुआ है, कोई साफ फैसला नहीं ले पा रहा है. और क्यों?
Leader of Opposition was missing yet again during the oath-taking ceremony of CJI-elect Justice Suryakant. No one knows where he is or why he skipped an important constitutional event.
Meanwhile, Karnataka is boiling over with the intense infighting between the Siddaramaiah and…
— Amit Malviya (@amitmalviya) November 24, 2025
बोले- कांग्रेस की सत्ता से लोग परेशान
अमित मालवीय ने अपने X पोस्ट में आगे लिखा कि, सब कुछ राहुल गांधी के साथ “सलाह-मशविरा” पर टिका है, जो इस संकट को सुलझाने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जबकि कर्नाटक के लोग अपनी ही आपसी लड़ाई में फंसी सरकार के तहत परेशान हैं. कांग्रेस सत्ता में है, लोग परेशान हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

