Bharat Express DD Free Dish

क्या आप भी करना चाहते हैं Google में नौकरी? जानें कौन से कोर्स हैं सबसे मददगार और कैसे बनाएं करियर

हर युवा का सपना है कि वह Google जैसी बड़ी कंपनी में काम करे. इसके लिए जरूरी है सही स्किल्स और कोर्स. ये कोर्स करके आप अपनी नौकरी की संभावनाएं बढ़ा सकते हैं.

Job at Google, Google Job, Career, Education

Job at Google: आज के समय में हर युवा का सपना होता है कि वह किसी बड़ी टेक कंपनी में काम करे और जब बात सबसे बड़ी और ग्लोबल कंपनियों की आती है, तो गूगल का नाम सबसे पहले लिया जाता है. गूगल में नौकरी सिर्फ एक जॉब नहीं बल्कि एक ऐसा अवसर है जो आपके करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकता है. यहां बेहतरीन सैलरी, शानदार वर्क कल्चर, वर्ल्ड-क्लास टीम और दुनिया भर में काम करने के मौके मिलते हैं.

बहुत लोग सोचते हैं कि गूगल में नौकरी पाने के लिए सिर्फ आईआईटी, आईआईएम या किसी टॉप यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना जरूरी है. लेकिन सच यह है कि गूगल आज स्किल्स पर ज्यादा ध्यान देता है, न कि सिर्फ डिग्री पर. यानी अगर आपके पास सही कौशल है, तो बड़े ब्रांड्स में अवसर आपके लिए खुल सकते हैं.

गूगल में नौकरी के लिए सबसे मददगार कोर्स

डिजिटल मार्केटिंग

अगर आपको इंटरनेट, सोशल मीडिया और विज्ञापन में रुचि है, तो डिजिटल मार्केटिंग कोर्स आपके लिए सही है. इसमें SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल ऐड्स, कंटेंट मार्केटिंग और पेड एडवरटाइजिंग जैसी स्किल्स सीखाई जाती हैं. गूगल के प्रोजेक्ट्स जैसे YouTube और Google Ads में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की हमेशा जरूरत रहती है.

डेटा एनालिटिक्स

आज के समय में डेटा को नया सोना कहा जाता है. डेटा एनालिटिक्स सीखकर आप डेटा को इकट्ठा करना, समझना, विश्लेषण करना और ग्राफ़-चार्ट बनाना सीख सकते हैं. यह कौशल आपको डेटा एनालिस्ट या डेटा साइंटिस्ट की भूमिका के लिए तैयार करता है.

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट

गूगल में कई प्रोजेक्ट एक साथ चलते हैं. इस कोर्स में प्रोजेक्ट प्लानिंग, टाइम मैनेजमेंट, टीम मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट डिलीवरी के तरीके सिखाए जाते हैं. अगर आप टीम लीड बनना चाहते हैं या जिम्मेदारी वाली नौकरी चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प है.

यूएक्स डिजाइन

यूजर-फ्रेंडली ऐप और वेबसाइट बनाने के लिए यूएक्स डिजाइनर की जरूरत होती है. इसमें यूजर रिसर्च, वायरफ्रेमिंग, प्रोटोटाइप बनाना और यूजर एक्सपीरियंस सुधारना सिखाया जाता है. क्रिएटिव काम में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह कोर्स बेहतरीन है.

आईटी सपोर्ट

गूगल के एडवांस्ड सिस्टम को बनाए रखने के लिए आईटी सपोर्ट टीम की जरूरत होती है. इसमें कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग, सिस्टम सिक्योरिटी और तकनीकी समस्या समाधान (Troubleshooting) सिखाया जाता है. टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं लेकिन बहुत लंबी पढ़ाई नहीं करना चाहते, उनके लिए यह आदर्श कोर्स है.

ये भी पढ़ें- Bihar Police PET 2025: दिसंबर से शुरू होगी 100 अंको की PET परीक्षा, जानें कब और कैसे होगा फिजिकल टेस्ट

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read