Bharat Express DD Free Dish

Virat के ड्राइवर बने Dhoni! डिनर के बाद खुद कार चलाकर कोहली को छोड़ा होटल, वीडियो वायरल

रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले धोनी और विराट कोहली की खास मुलाकात हुई. डिनर के बाद खुद कार चलाकर विराट को होटल तक छोड़ते हुए धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Dhoni Virat Reunion

Dhoni Virat Reunion: इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटी है. 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में पहला मुकाबला खेला जाएगा.

रांची को खास इसलिए भी माना जाता है क्योंकि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घर यहीं है. इसी बीच एक बेहद खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी और विराट कोहली की दोस्ती और बॉन्डिंग नजर आ रही है.

वीडियो में दिखी खास दोस्ती

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डिनर के बाद धोनी खुद विराट कोहली को उनके होटल तक छोड़ रहे हैं. और खास बात यह कि कार को खुद धोनी चला रहे हैं, जबकि विराट उनके बगल में बैठे हैं. इस वीडियो को फैंस ने “रीयूनियन ऑफ द ईयर” कहकर तैरीफ की है.

बता दें कि विराट कोहली ने धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. बाद में तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की बागडोर विराट ने संभाली. इस वीडियो को देखकर दोनों खिलाड़ियों के फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

विराट की वापसी

विराट कोहली बुधवार को ही लंदन से भारत लौटे हैं. लंबे समय के बाद वह रांची में मैच खेलने जा रहे हैं. पिछले साल भारतीय टीम ने इसी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था, लेकिन बेटे के जन्म के कारण विराट उस सीरीज का हिस्सा नहीं थे.

इस बार भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं. केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि कप्तान शुभमन गिल को टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में चोट लगी थी. उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी ऑस्ट्रेलिया में चोटिल होने की वजह से इस वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी.

धोनी और विराट की यह मुलाकात न सिर्फ टीम के लिए बल्कि फैंस के लिए भी खास रही. लंबे समय बाद दोनों खिलाड़ियों की साथ में नजर आने वाली बॉन्डिंग ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है.

ये भी पढ़ें- RCB के बाद अब ये टीम बिकने को तैयार! इस टीम के मालिक का बड़ा दावा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read