Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- महत्वपूर्ण पदों पर ईमानदारी से काम किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी ईमानदारी और महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए योगदानों को याद करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की. पीएम मोदी के साथ अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.

PM Modi expressed grief

आज सुबह यानी शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया. पाटिल ने लातुर में स्थित अपने निवास ‘देववर’ में सुबह करीब 6:30 बजे आखिरी सांस ली. उनकी ईमानदारी और महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए योगदानों को याद करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की. पीएम मोदी के साथ अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.

PM Modi ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शिवराज पाटिल का निधन बेहद दुखद है. पाटिल एक अनुभवी और सम्मानित नेता थे जिन्होंने विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा स्पीकर जैसे देश के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर ईमानदारी से काम किया.

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘पिछले कुछ वर्षों में उनसे कई बार मुलाकात हुई और हाल ही में भी वे उनके आवास पर आए थे. मेरी संवेदनाए उनके परिवार के साथ हैं. ओम शांति.’

गंभीर सोच और समर्पित कार्यशैली वाले व्यक्तित्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिवराज पाटिल अपनी गंभीर सोच और समर्पित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे. उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक संवेदना.’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन से दुखी हूं। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने देश की विभिन्न पदों पर सेवा की और भारत की प्रगति में प्रभावी योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।”

राजनीति ने विद्वान व्यक्तित्व खोया: अजीत पवार

वहीं, आंध्रा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधवपीवीएन माधव ने पाटिल को गरिमापूर्ण राजनेता और अनुशासित प्रशासक बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सार्वजनिक जीवन के उच्च आदर्शों का पालन किया. उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज पाटिल की सत्य साईं बाबा के प्रति गहरी भक्ति और उनका पुट्टपर्थी से जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दुख व्यक्त किया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, लोकसभा के पूर्व स्पीकर और देश के पूर्व गृह मंत्री के निधन से हमने देश की राजनीति में एक सभ्य, सुसंस्कृत और विद्वान व्यक्तित्व खो दिया है। शिवराज पाटिल चाकुरकर ने जनसेवा का एक नया आदर्श बनाया था। वे सादगी और नैतिक मूल्यों के प्रतीक थे। अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान, लोकसभा स्पीकर, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर और पंजाब के राज्यपाल जैसे विभिन्न पदों पर रहते हुए, उन्होंने हमेशा राजनीति में नैतिकता बनाए रखी।

ये भी पढ़ें: शरद पवार के 85वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- लंबे और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital