Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Winter Vacation 2025: दिसंबर में फिर पड़ने वाली हैं बच्चों की छुट्टियां, यूपी समेत इन राज्यों में हुई घोषणा

उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ने के साथ यूपी, दिल्ली–NCR, जम्मू-कश्मीर, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में दिसंबर से स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है. मौसम को ध्यान में रखते हुए कई जगह स्कूल निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगे.

UP Winter Vacation 2025

UP Winter Vacation 2025: उत्तर भारत में इस बार सर्दी ने शुरुआती दिनों से ही अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है. तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह–शाम कोहरे की चादर छाई रहती है. इसी बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में स्कूलों की विंटर वेकेशन 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जो 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी. यानी छात्रों को करीब 12 दिन तक स्कूल जाने से छुट्टी मिल जाएगी.

आम तौर पर दिसंबर के अंतिम हफ्ते में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती है. कोहरे के कारण न सिर्फ विजिबिलिटी कम होती है, बल्कि सुबह की ठिठुरन बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल बना देती है. इसलिए सरकार ने इस बार भी 31 दिसंबर तक छुट्टी जारी रखने का निर्णय लिया है.

दिल्ली–NCR में कब बंद होंगे स्कूल?

दिल्ली–NCR में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं. कई निजी स्कूल पहले ही क्रिसमस से विंटर वेकेशन शुरू कर चुके हैं, जो 1 जनवरी तक जारी रहेगी. वहीं, कुछ स्कूलों ने छुट्टियां 1 जनवरी से लगभग 10 दिनों के लिए घोषित की हैं. ऐसे में दिल्ली–NCR के ज्यादातर स्कूल जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में दोबारा खुलने की संभावना है.

हालांकि, बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत कम होगी, क्योंकि कई स्कूल छुट्टियों के दौरान भी उन्हें अतिरिक्त कक्षाओं के लिए बुला सकते हैं, ताकि उनकी तैयारी में कोई कमी न रह जाए.

ये भी पढ़ें- केंद्र का खुलासा: मेडिकल शिक्षा बढ़ी, पर कई राज्यों में सीटें रह गई खाली

जम्मू-कश्मीर में फरवरी तक बंद

जम्मू-कश्मीर में सर्दी अपने चरम पर है. यहां की प्रशासन ने 26 नवंबर से ही स्कूल बंद कर दिए थे.

प्री-प्राइमरी के स्कूल: 26 नवंबर 2025 से बंद

कक्षा 1 से 8: 1 दिसंबर 2025 से छुट्टी

कक्षा 9 से 12: 11 दिसंबर 2025 से बंद

अब सभी कक्षाएं 22 फरवरी 2026 से ही खुलेंगी. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के कारण यह फैसला बिल्कुल जरूरी माना जा रहा है.

केरल–तमिलनाडु में बारिश के कारण स्कूल बंद

इधर दक्षिण भारत में ठंड नहीं, बल्कि लगातार हो रही बारिश परेशानी बन गई है. केरल और तमिलनाडु के कई जिलों में प्रशासन ने 11 से 14 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital