BJP के रिकॉर्ड में नितिन नबीन कहां?
What If Nitin Nabin BJP President? भारतीय जनता पार्टी ने नए अध्यक्ष से चुनाव से ठीक पहले बिहार के नेता नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी नए अध्यक्ष का ऐलान करेगी या चुनाव कराएगी. ऐसे में इस नियुक्ति से यह तय को हो गया है कि अब जल्द ही जेपी नड्डा की कुर्सी संभालने के लिए कोई नेता आने वाला है. नागपुर से लेकर दिल्ली तक इसे लेकर मंथल चल रहा है. इस बीच खबरें यह भी सामने आ रही हैं कि नितिन नबीन को ही पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो बीजेपी के 45 साल इतिहास में यह एक नया रिकॉर्ड होगा.
बीजेपी नितिन नबीन (Nitin Nabin BJP Working President) के नाम के साथ जवानी के साथ-साथ अनुभव का एक अनोखा मेल लेकर आई है. इतनी कम उम्र में वह 5 बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने महत्वपूर्ण मंत्री पद भी संभाले हैं, जो उनकी प्रशासनिक काबिलियत को दिखाता है. अगर उन्हें अध्यक्ष बनाया जाता है तो वह इतनी उम्र के पहले बीजेपी अध्यक्ष होंगे. आइये जानें इस नाम के पीछे क्या है खास?
ये भी पढ़ें: बिहार तो हाथ में फिर.. नितिन नबीन के पीछे क्या है BJP की अंकगणित? समझें नियुक्ति के 5 कारण
सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे (Nitin Nabin Youngest BJP President)
सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह न सिर्फ बिहार से, बल्कि पूर्वी भारत से भी पहले बीजेपी अध्यक्ष होंगे. उनके पास 2 दशकों का संगठनात्मक अनुभव भी है, BJYM बिहार के अध्यक्ष से लेकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी के चुनाव प्रभारी तक उन्होंने पार्टी के लिए लगातार काम किया है. अभी इनकी उम्र 45 साल है. ऐसे में उन्हें अध्यक्ष बनाया जाता है तो वह सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे.
देखिए अब तक के अध्यक्षों की लिस्ट (BJP President List)
- अटल बिहारी वाजपेयी: 55 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1980–86 तक रहा.
- लालकृष्ण आडवाणी: 58 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1986–91 तक रहा.
- मुरली मनोहर जोशी: 57 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1991–93 तक रहा.
- लालकृष्ण आडवाणी: 65 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1993–98 तक रहा.
- कुशाभाऊ ठाकरे: 75 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1998–2000 तक रहा.
- बंगारू लक्ष्मण: 61 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2000–01 तक रहा.
- जना कृष्णमूर्ति: 73 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2001–02 तक रहा.
- वेंकैया नायडू: 53 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2002–04 तक रहा.
- लालकृष्ण आडवाणी: 76 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2004–06 तक रहा.
- राजनाथ सिंह: 54 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2006–09 तक रहा.
- नितिन गडकरी | 52 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2009–13 तक रहा.
- राजनाथ सिंह: 62 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2013–14 तक रहा.
- अमित शाह: 49 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2014–20 तक रहा.
- जेपी नड्डा: 59 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2020–25 तक रहा.
ये भी पढ़ें: SIR पर मौलाना ने अखिलेश यादव को झाड़ा, बताया EC का असल मकसद
अब तक अमित शाह के नाम था रिकॉर्ड (Nitin Nabin Record)
बीजेपी के 45 साल के इतिहास में अबतक 14 अध्यक्ष बने हैं. इसमें से शाह सबसे युवा अध्यक्ष रहे हैं. उन्हें 49 साल की उम्र में नियुक्त किया गया था. वहीं कुशाभाऊ ठाकरे अब तक के सबसे बुजुर्ग अध्यक्ष रहे हैं. उन्हें 75 साल की उम्र में पार्टी की कमान सौंपी गई थी. अब अगर नितिन नबीन अध्यक्ष बनते हैं तो वह सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


