Hijab Case: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर विवादों में हैं. लखनऊ के कैसरबाग पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है. आरोप है कि उन्होंने (Nitish Kumar) एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला चिकित्सक का हिजाब हटाने की कोशिश की. यह मामला समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा ने दर्ज कराया है.
क्या है पूरा मामला?
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश (Nitish Kumar) कुमार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पहुंचे थे. यहां एक मुस्लिम युवती नियुक्ति पत्र लेने आई थी और उसने हिजाब पहन रखा था. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नियुक्ति पत्र देने के बाद उसके चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की और कहा कि यह क्या है? इस घटना के बाद मामला गरमा गया और विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया.
#WATCH | Lucknow: SP leader Sumaiya Rana has logged a complaint with the Kaiserbagh police against Bihar CM Nitish Kumar. pic.twitter.com/Nxcllktn8p
— ANI (@ANI) December 16, 2025
मंत्री ने दिया सफाई बयान
बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने मुख्यमंत्री का बचाव किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने युवती के साथ ‘पितृतुल्य’ भाव से व्यवहार किया. खान ने कहा कि मुख्यमंत्री उस युवती के पिता से भी अधिक उम्र के हैं और उन्होंने स्नेह के भाव से ऐसा किया. मंत्री ने इसे गलत नीयत से जोड़ने से इनकार किया.
महबूबा मुफ्ती की आलोचना
जम्मू-कश्मीर की पीडीपी (PDP) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश कुमार को व्यक्तिगत रूप से जानती हैं और उनकी प्रशंसा भी कर चुकी हैं लेकिन इस घटना ने उन्हें गहरा सदमा दिया. महबूबा ने सवाल उठाया कि क्या यह बढ़ती उम्र का असर है या मुसलमानों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना अब आम हो गया है. उन्होंने यहां तक कहा कि शायद अब नीतीश कुमार के इस्तीफे का समय आ गया है.
Having personally known & admired Nitish ji I was shocked to see him pull down a young Muslim woman’s naqaab. Does one attribute it to old age or the normalisation of humiliating Muslims publicly. The fact that people around him watched this horrific incident unfold as some form… pic.twitter.com/1nXl1Xzg1l
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) December 16, 2025
कुलगाम से माकपा विधायक ने क्या कहा?
कुलगाम से माकपा विधायक एमवाई तारिगामी ने भी नीतीश कुमार की इस हरकत को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन बताया. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता.
ये भी पढ़ें-अमेरिका में ट्रंप का बड़ा फैसला, 20 नए देशों पर यात्रा प्रतिबंध
हिजाब केस अब राजनीतिक रंग ले चुका है. एक तरफ मुख्यमंत्री के समर्थक इसे ‘पितृतुल्य’ भाव बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे अपमानजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ मान रहा है. मामला फिलहाल गरमाया हुआ है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


