Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इंदौर में अब हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन, दूल्‍हे से ऐंठे थे 1.20 लाख; ड्रामा खत्‍म होने पर पंडित-पिता फरार, भाई गिरफ्तार

Fake Marriage Scam: इंदौर जिला कोर्ट में एक लुटेरी दुल्हन की पोल खुल गई. फर्जी शादी कर धार के युवक से 1.20 लाख ठगे थे. पुलिस ने दुल्हन, उसकी बहन और भाई को पकड़ लिया, हालांकि पंडित-पिता फरार हुए.

Looteri Dulhan Indore Fake Marriage
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रिपोर्ट— जय व्यास इंदौर से, भारत एक्सप्रेस।

इंदौर की जिला कोर्ट परिसर (Court Fraud) में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फर्जी शादी का भंडाफोड़ हुआ. धार जिले के एक युवक को शादी के नाम पर ठगने की कोशिश की गई. शातिर गिरोह ने कोर्ट में घंटों नाटक किया और दूल्हे से 1 लाख 20 हजार रुपये ले लिए.

पूरा मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र का है. गिरोह ने फर्जी दुल्हन (Looteri Dulhan), फर्जी भाई, फर्जी पिता और फर्जी पंडित के साथ कोर्ट मैरिज का ड्रामा रचा. शादी की रस्में चल रही थीं कि किसी को शक हुआ और पुलिस को खबर कर दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो सच सामने आ गया.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फर्जी दुल्हन और उसके कथित भाई को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ में पता चला कि यह एक संगठित गिरोह है जो शादी के बहाने लोगों को लूटता है. हालांकि फर्जी पिता और फर्जी पंडित पैसे लेकर फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़िए: ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ का खौफ! जान बचाने के लिए पति ने पत्नी को प्रेमी संग जाने दिया, मेरठ में हाई-वोल्टेज ड्रामा

एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे. पीड़ित युवक को ठगी का शिकार बनाया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारी ने लोगों को समझाते हुए कहा- ऐसे मामलों से सावधान रहें. कोर्ट मैरिज से पहले सभी दस्तावेज अच्छे से जांच लें.

बहरहाल, इस घटना से जुड़ी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़िए: कॉल करके साइबर ठग बोला- ‘आपका साला हूं, 2 लाख की जरूरत पड़ गई है’, बुजुर्ग झांसे में आ गया और फिर ट्रांसफर कर दी रकम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital